द इंडियन व्यू

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, श्मशान में फेंका शव

बरेली : भुता थाना क्षेत्र के रावलकलां गांव में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित ने सबूत छिपाने के लिए शव को गांव की श्मशान भूमि में फेंक दिया। मंगलवार सुबह…

Ragwendra P Singh
March 10, 2026
2 min read
अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, श्मशान में फेंका शव

बरेली : भुता थाना क्षेत्र के रावलकलां गांव में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित ने सबूत छिपाने के लिए शव को गांव की श्मशान भूमि में फेंक दिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने श्मशान में महिला का शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपित पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

मंगलवार तड़के गांव के कुछ लोग श्मशान भूमि की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक महिला के शव पर पड़ी। शव देखते ही लोगों के होश उड़ गए और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर भुता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में शव की पहचान गांव निवासी 30 वर्षीय मंजू देवी के रूप में हुई।

 

जांच में सामने आया कि मंजू देवी की शादी रावलकलां निवासी भीमसेन से हुई थी। भीमसेन की यह दूसरी शादी थी। बताया जा रहा है कि आरोपित को पत्नी के चरित्र पर शक रहता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि गुस्से में आकर भीमसेन ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

पत्नी की मौत के बाद आरोपित घबरा गया और रात में ही शव को गांव की श्मशान भूमि में ले जाकर फेंक दिया, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। महिला के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भुता रविंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…