अविनाश साबले की हुई एसीएल सर्जरी , 2025 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेलना संदिग्ध
नई दिल्ली : भारत के 3000 मीटर स्टीपलचेज़ राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अविनाश साबले ने अपने दाहिने घुटने में एन्टीरियर क्रूशिएट लिगामेंट (एसीएल) और मेनिस्कस की चोट के लिए सफल सर्जरी कराई है। हालांकि उनकी रिकवरी में आमतौर पर 6…

नई दिल्ली : भारत के 3000 मीटर स्टीपलचेज़ राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अविनाश साबले ने अपने दाहिने घुटने में एन्टीरियर क्रूशिएट लिगामेंट (एसीएल) और मेनिस्कस की चोट के लिए सफल सर्जरी कराई है। हालांकि उनकी रिकवरी में आमतौर पर 6 से 8 सप्ताह का समय लगता है, जिससे वह 13 से 21 सितंबर के बीच होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भाग ले पाएंगे या नहीं, इस पर संदेह बन गया है।
साबले ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी और लिखा, "मोनाको डायमंड लीग के दौरान मेरे दाहिने घुटने में एसीएल और मेनिस्कस की चोट लग गई थी। यह मेरे लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन मैं कड़ी मेहनत कर फिर से मजबूती से वापसी करूंगा।”
मोनाको में हुए 3000 मीटर स्टीपलचेज़ इवेंट में साबले रेस पूरी नहीं कर सके थे। रेस की शुरुआत में वॉटर जंप के दौरान वह गिर पड़े थे और दर्द से जूझते हुए उन्हें रेस छोड़नी पड़ी। उन्हें घुटने के पीछे जांघ के निचले हिस्से को पकड़ते हुए देखा गया था।
सर्जरी के बाद साबले ने कहा, "मैंने डॉ. दिनशॉ पारदीवाला और कोकिलाबेन अस्पताल की टीम की देखरेख में सर्जरी पूरी की है। उनके प्रति मैं दिल से आभारी हूं। साथ ही मैं एएफआई, टॉप्स, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट, नाइकी और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस कठिन समय में मेरा साथ दिया।”
साबले का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 8 मिनट 09.91 सेकंड है। इस साल 16 अप्रैल को उन्होंने ज़ियामेन डायमंड लीग में 13वां स्थान हासिल किया था, उसके बाद चीन के केकियाओ में आठवें स्थान पर रहे, जबकि मोनाको में वह रेस पूरी नहीं कर पाए।
खेल मंत्रालय ने उन्हें विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी के लिए अमेरिका में ट्रेनिंग की मंज़ूरी दी थी, लेकिन अब सर्जरी के बाद उनकी उपलब्धता पर संशय गहराता जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
