द इंडियन व्यू

अल्काराज की सेमीफाइनल में एंट्री, अब जोकोविच से टक्कर

स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने जिरि लेहेका को 6-4, 6-2, 6-4 से मात देकर अमेरिकी ओपन मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई। साभार : गूगल अल्काराज की टक्कर 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच से होगी। दो साल पहले…

Ragwendra P Singh
September 3, 2025
2 min read
अल्काराज की सेमीफाइनल में एंट्री, अब जोकोविच से टक्कर

स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने जिरि लेहेका को 6-4, 6-2, 6-4 से मात देकर अमेरिकी ओपन मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

साभार : गूगल

अल्काराज की टक्कर 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच से होगी। दो साल पहले यूएस ओपन में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद से अल्काराज हार्डकोर्ट पर पहली बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

शनिवार को सेमीफाइनल मैच इन दोनों खिलाड़ियों के बीच होगा। जोकोविच ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में हराया था। अगर अल्काराज अमेरिकी ओपन खिताब जीतते हैं तो एटीपी रैंकिंग में यानिक सिनर को पछाड़कर शीर्ष पर काबिज हो जाएंगे।

जोकोविच ने टूर्नामेंट में आखिरी अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को क्वार्टर फाइनल में हराया और जीतने के बाद फ्रिट्ज की हौसलाअफजाई कर रहे प्रशंसकों की ओर चुंबनों की बौछार कर दी। जोकोविच ने 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से जीत दर्ज की। पिछले साल के उपविजेता फ्रिट्ज के खिलाफ जोकोविच का जीत का रिकॉर्ड 11-0 का है।

जोकोविच रिकॉर्ड 53वीं बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं जिसमें से फ्लशिंग मीडोज पर 14वीं बार उन्होंने अंतिम चार में जगह बनाई। उन्होंने कहा, ‘‘आखिर में तो जीत मायने रखती है। मुझे गर्व है कि मैने जुझारूपन दिखाया। मैं काफी जुनून के साथ खेलता हूं और मुझे खेल का मजा आ रहा है।’’

महिला वर्ग में जेसिका पेगुला ने बारबोरा क्रेसिकोवा को 6-3, 6-3 से हराकर अपने कैरियर के दूसरे ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाई। वह पिछले साल यहां फाइनल में एरिना सबालेंका से हार गई थी। इस बार सबालेंका से उनका सामना सेमीफाइनल में होगा क्योंकि मार्केटा वोंड्रूसोवा ने चोट के कारण सबालेंका को वॉकओवर दे दिया।

आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में, फ्रेंच ओपन के तीसरे और विंबलडन के पहले दौर से बाहर होने वाली पेगुला बिना कोई सेट गंवाये अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सेरेना विलियम्स (2011 से 2014) के बाद पहली महिला खिलाड़ी हैं।

अन्य मुकाबलों में दो साल बाद ग्रैंडस्लैम में लौटी अमेरिकी धुरंधर वीनस विलियम्स और लैला फर्नांडिज की जोड़ी महिला युगल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा से 1-6, 2-6 से हारकर बाहर हो गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।