अल हिलाल ने डार्विन नुनेज को शामिल किया : नेमार की जगह उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी
सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल हिलाल ने ब्राजीली सुपरस्टार नेमार की जगह पर उरुग्वे के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डार्विन नुनेज के साथ अनुबंध किया है। अल हिलाल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल की तरफ से खेलने वाले नुनेज के साथ…

सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल हिलाल ने ब्राजीली सुपरस्टार नेमार की जगह पर उरुग्वे के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डार्विन नुनेज के साथ अनुबंध किया है। अल हिलाल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल की तरफ से खेलने वाले नुनेज के साथ तीन साल का अनुबंध किया है।

रिपोर्टों के अनुसार यह अनुबंध छह करोड़ 20 लाख डॉलर में हुआ है। सऊदी अरब की सफल टीम अल हिलाल जनवरी में ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी नेमार को रिलीज करने के बाद एक और स्टार खिलाड़ी की तलाश में थी।
मैनचेस्टर यूनाइटेड के कप्तान ब्रूनो फर्नांडीस ने जून में क्लब विश्व कप से पहले इस प्रस्ताव को अस्वीकार किया था। नुनेज प्रीमियर लीग में मिले-जुले प्रदर्शन के बाद लिवरपूल छोड़ रहे हैं। उन्होंने 143 मैचों में 40 गोल किए और पिछले सत्र में प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
