अमेरिकी ओपन : हार के मुहाने से जीत तक, ग्रैनोलर्स और ज़ेबालोस बने चैंपियन
मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो ज़ेबालोस अमेरिकी ओपन पुरुष युगल चैंपियनशिप के फ़ाइनल में हारने से एक अंक दूर थे, उन्होंने अपना धैर्य बनाए रखा और कुछ ही पल बाद वे चैंपियन बन गए। साभार : गूगल शनिवार को जो सैलिसबरी और नील…

मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो ज़ेबालोस अमेरिकी ओपन पुरुष युगल चैंपियनशिप के फ़ाइनल में हारने से एक अंक दूर थे, उन्होंने अपना धैर्य बनाए रखा और कुछ ही पल बाद वे चैंपियन बन गए।

शनिवार को जो सैलिसबरी और नील स्कुप्स्की को 3-6, 7-6 (4), 7-5 से मात देकर ग्रैनोलर्स और ज़ेबालोस ने सत्र का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
ग्रैनोलर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘टेनिस कभी-कभी पागलपन भरा होता है, क्योंकि हम यहां तक बात कर रहे थे कि आप मैच हारने के कितने करीब थे और फिर 20 मिनट में आप ट्रॉफी जीत लेते हैं।’’ इस पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इस साल फ्रेंच ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
