द इंडियन व्यू

अमेठी में युवक की नृशंस हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी : जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की सुबह एक युवक का शव घर के पास स्थित खाली पड़े सरिया एवं पशुपालन गृह में मिला है। मृतक बीती रात घर की छत पर साेया था। मृतक युवक के हाथ पैर रस्सी से बांधे मिले हैं…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
2 min read
अमेठी में युवक की नृशंस हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी : जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की सुबह एक युवक का शव घर के पास स्थित खाली पड़े सरिया एवं पशुपालन

गृह में मिला है। मृतक बीती रात घर की छत पर साेया था। मृतक युवक के हाथ पैर रस्सी से बांधे मिले हैं और गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने फॉरेंसिक के साथ साक्ष्य संकलन करते हुए शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे रामा चौहान मजरे पुन्नपुर गांव निवासी सिद्धार्थ कोरी का पुत्र सागर कोरी (23) का शव आज सुबह घर से 100 मीटर दूर रविंद्र सिंह के बंद पड़े सरिया एवं पशुपालन गृह में मिला है। मृतक के हाथ पैर रस्सी से बांधे गए थे। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। जांच में उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान और फैक्चर मिले हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि जहां पर लाश मिली है वहां पर खून का कोई निशान मौजूद नहीं है। इससे यह स्पष्ट होता है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद लाश को फेंका गया है। जहां पर लाश मिली है वह जगह 15 सालाें से बंद पड़ी है।

सीओ ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बेटा बीती शाम घर की छत पर साेने गया था। आज सुबह उसे मां का इलाज करने के लिए उन्हें साथ लेकर जाना था। सुबह जब घर वाले छत पर गए तो बेटा सागर वहां पर नहीं मिला। परिजनों ने खोजबीन की ताे कुछ दूर पर स्थित बंद जगह पर उसका रक्तरंजित शव मिला है। परिजनाें ने किसी से कोई दुश्मनी न हाेने की बात कही है। ऐसे में शक की सुई प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रही है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतक के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…