द इंडियन व्यू

अमित पांडेय भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

लखनऊ। हैंडबॉल एसोसिएशन (इंडिया) ने उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय को भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम का हेड ऑफ डेलीगेशन (एचओडी) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आईएचएफ पुरुष यूथ इंटर…

Ragwendra P Singh
June 11, 2026
2 min read
अमित पांडेय भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

लखनऊ। हैंडबॉल एसोसिएशन (इंडिया) ने उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय को भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम का हेड ऑफ डेलीगेशन (एचओडी) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आईएचएफ पुरुष यूथ इंटर कॉन्टिनेंटल ट्रॉफी 2026 में प्रतिभाग करने वाले भारतीय टीम के के लिए की गई है।

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 9 से 15 जून 2026 तक ढाका (बांग्लादेश) में आयोजित की जा रही है। हैंडबॉल एसोसिएशन (इंडिया) के महासचिव डॉ. तेजराज सिंह द्वारा जारी पत्र में अमित पाण्डेय की खेल प्रशासन में उत्कृष्ट सेवाओं, संगठनात्मक क्षमता तथा हैंडबॉल के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई है।

दल प्रमुख के रूप में वे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय दल के समग्र प्रबंधन, समन्वय, अनुशासन, खिलाड़ियों के कल्याण तथा आधिकारिक प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी निभाएंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल परिवार, खेल प्रेमियों तथा विभिन्न खेल संगठनों ने अमित पाण्डेय को बधाई देते हुए इसे प्रदेश और देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

अमित पाण्डेय ने इस जिम्मेदारी के लिए हैंडबॉल एसोसिएशन (इंडिया) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भारतीय टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ मिलकर देश का सम्मान बढ़ाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

हैंडबॉल एसोसिएशन (इंडिया) के कार्यकारी निदेशक डॉ आनंदेश्वर पाण्डेय ने भारतीय टीम के सफल प्रदर्शन की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि टीम अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।