अफ्रीकी देश रवांडा समर्थित M23 विद्रोहियों ने कांगो पर किया हमला
राघवेन्द्र प्रताप सिंह: कांगो और रवांडा के बीच संघर्ष और तेज हो गया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि रवांडा समर्थित M23 विद्रोही समूहों ने पूर्वी कांगो के दक्षिण किवु प्रांत में अपना हमला तेज़ कर दिया…

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: कांगो और रवांडा के बीच संघर्ष और तेज हो गया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि रवांडा समर्थित M23 विद्रोही समूहों ने पूर्वी कांगो के दक्षिण किवु प्रांत में अपना हमला तेज़ कर दिया है, जिसमें पिछले कुछ दिनों में 400 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि रवांडा की स्पेशल फोर्सेज़ रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर उविरा में मौजूद हैं। यह नया हमला पिछले हफ्ते वॉशिंगटन में अमेरिका की मध्यस्थता में कांगो और रवांडा के राष्ट्रपतियों द्वारा हस्ताक्षरित शांति समझौते के बावजूद हुआ है।
ट्रंप का कराया समझौता टूटा :
पिछले हफ्ते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में कांगो और रवांडा के बीच समझौता कराया था। मगर अब वह टूट चुका है। वजह है कि उस समझौते में M23 को शामिल नहीं किया गया था। विद्रोही समूह कांगो के साथ अलग से बातचीत कर रहा है और इस साल की शुरुआत में घोषित युद्धविराम को दोनों पक्ष एक-दूसरे पर तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। फिर भी समझौता रवांडा को सशस्त्र समूहों का समर्थन बंद करने और शत्रुता खत्म करने के लिए बाध्य करता है।
किवु सरकार के बयान में कहा गया, “हमारे पास जानकारी है कि शहर में मौजूद ताकतें रवांडा की स्पेशल फोर्सेज़ और उनके कुछ विदेशी भाड़े के सैनिकों की हैं, जो युद्धविराम के साथ-साथ वॉशिंगटन और दोहा समझौतों का खुला उल्लंघन कर रही हैं।” संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने “तत्काल और बिना शर्त शत्रुता बंद करने” की मांग की है। उनके उप-प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि गुटेरेस दक्षिण किवु में हिंसा की बढ़ोतरी और उसके मानवीय परिणामों से गहरी चिंता में हैं।
एम23 ने किया कांगो के कई शहरों पर कब्जे का दावा :
M23 ने बुधवार दोपहर घोषणा की कि उसने तांगानिका झील के उत्तरी सिरे पर स्थित महत्वपूर्ण बंदरगाही शहर उविरा पर कब्ज़ा कर लिया है। उविरा पड़ोसी बुरुंडी के सबसे बड़े शहर बुजुम्बुरा के ठीक सामने है। M23 के प्रवक्ता लॉरेंस कन्युका ने X पर पोस्ट कर कहा कि जो नागरिक भाग गए थे, वे सुरक्षित घर लौट सकते हैं। कांगो, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ रवांडा पर M23 को समर्थन देने का आरोप लगाते हैं।
2021 में इस समूह के कुछ सौ सदस्य थे; अब संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इसके करीब 6,500 लड़ाके हैं। हालांकि रवांडा इन आरोपों से इनकार करता है, लेकिन पिछले साल उसने स्वीकार किया था कि पूर्वी कांगो में उसकी सेना और मिसाइल सिस्टम मौजूद हैं। संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों का अनुमान है कि कांगो में 3,000-4,000 रवांडाई सैनिक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
