अपनी लेडी लव को रोजाना कहें ये 5 बातें, उम्रभर कम नहीं होगा प्यार
हर फीमेल पार्टनर अपने पार्टनर से प्यार भरी बातें एक्सपेक्ट करती है. वो चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें महंगे गिफ्ट देने की जगह कुछ प्यार भरी बातें कहें. लड़कियां अक्सर अपने पार्टनर से ऐसी बातें सुनना पसंद करती हैं जो…

हर फीमेल पार्टनर अपने पार्टनर से प्यार भरी बातें एक्सपेक्ट करती है. वो चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें महंगे गिफ्ट देने की जगह कुछ प्यार भरी बातें कहें. लड़कियां अक्सर अपने पार्टनर से ऐसी बातें सुनना पसंद करती हैं जो उन्हें खास, सुरक्षित महसूस कराएं. जिसे सुनते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएं और उनकी बातें आपका दिल छू लें. आइए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी बातें है जो आपको अपनी लेडी लव को कहनी चाहिए.
तुम जैसी कोई और नहीं
तुम जैसी कोई और नहीं यह एक ऐसी लाइन है जो कि हर महिला को सुनना पसंद होती है. हर लड़की अपने पार्टनर से सुनना चाहती हैं कि वह अलग है और उसके जैसा और कोई नहीं है. ये सुनकर उसका विश्वास और प्यार काफी ज्यादा बढ़ जाता है. वहीं कुछ लोग अपनी लेडी लव को किसी ओर के साथ तुलना करते हैं जो कि उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है.
मैं तुमसे हर दिन और ज्यादा प्यार करता हूं
जरूरी नहीं है कि प्यार का इजहार करने के लिए आप अपनी पार्टनर से सिर्फ आई लव यू बोले आप अपनी पार्टनर को आई लव यू की जगह ये भी कह सकते हैं मैं तुमसे हर दिन और ज्यादा प्यार करता हूं. इससे उनके मन में आपके लिए प्यार और ज्यादा बढ़ जाएगा. लड़कियों को महसूस होने लगता कि शायद अब उनका पार्टनर उन्हें पहले जैसा प्यार नहीं करता. लेकिन प्यार जताना कभी पुराना नहीं होता.
तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी अधूरी है
हर लड़की की इच्छा होती है कि वो अपने पार्टनर की लाइफ में सबसे खास हो. लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसे जताएं कि उसके बिना उसकी जिंदगी अधूरी है. अगर आप अपने पार्टनर से कहते हैं कि तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी अधूरी है तो वह काफी खास महसूस करती है.
तुम्हारी खुशी में मेरी खुशी है
कुछ लड़के ऐसे होते हैं जिन्हें कि लड़की की खुशी से कोई मतलब नहीं होता है. वह सिर्फ अपने बारे में सोचते है लेकिन ऐसा नहीं होता है. आपको अपनी पार्टनर को बताना चाहिए कि वह आपके लिए कितनी मायने रखती है. जिसके लिए आप उन्हें कह सकते हैं कि उनकी खुशी में ही आपकी खुशी है.
मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं
हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर हमेशा उसका साथ दें और उसका सपोर्ट करें. सपोर्ट देने और साथ देने का वादा एक लड़की के दिल को काफी सुकून देता है. आप अपनी पार्टनर से हमेशा कहें कि आप उनका साथ हमेशा देंगे चाहें कुछ भी बात क्यों ना हो.
सम्बंधित ख़बरें
प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की आज 166वीं जयंती
नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भारत की पहली दवा कंपनी बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक, प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की 166वीं जयंती आज मनाई जा रही है। उनका जन्म 2 अगस्त…
आसमान का सीना चीरने वाले राइट बंधु
मानव जाति ने सदियों से पक्षियों की तरह खुले आसमान में उड़ने का सपना देखा था। इस असंभव से प्रतीत होने वाले सपने को दो भाइयों की जिद और वैज्ञानिक सोच ने सच कर दिखाया। 22 मई 1906 उड्डयन विज्ञान (Aviation Science) के इतिहास…
पिज्जा के बदले 10,000 बिटकॉइन: एक ऐसा ऐतिहासिक लेन-देन जिसने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में ला दी क्रांति
आज जब भी हम डिजिटल मुद्राओं (क्रिप्टोकरेंसी) की बात करते हैं, तो अरबों डॉलर के बाजार का चित्र सामने आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी और प्रसिद्ध आभासी मुद्रा 'बिटकॉइन' (Bitcoin) का पहला वास्तविक…
भारत रत्न डी के कर्वे की जयंती पर उनसे जुड़ी खास बातें
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेताओं के सामने यह बात पूरी तरह साफ थी कि स्वाधीनता का असली मकसद तभी पूरा होगा जब समाज हर लिहाज से जागरूक होगा। जागरूकता के इस एजंडे में पहले दिन से सबसे बड़ा मुद्दा रहा महिलाओं…
