अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मुंबई में खरीदी करोड़ों की जमीन
मुंबई : बॉलीबुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर अपने रियल एस्टेट निवेश को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने मुंबई के पास अलीबाग के जिराद गांव में दो सटे हुए प्लॉट खरीदे हैं, जिनकी कुल…

मुंबई : बॉलीबुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर अपने रियल एस्टेट निवेश को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने मुंबई के पास अलीबाग के जिराद गांव में दो सटे हुए प्लॉट खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत 37.86 करोड़ रुपये बताई जा रही है। करीब 5.1 एकड़ में फैली इस जमीन में दोनों ने संयुक्त रूप से निवेश किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह सौदा समीरा लैंड एसेट्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक सोनाली अमित राजपूत से किया गया है। डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरआई मैट्रिक्स ने पुष्टि की है कि इस संपत्ति की रजिस्ट्री 13 जनवरी को हुई थी। इस दौरान करीब 2.27 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क अदा किया गया, जबकि लेनदेन की औपचारिकताएं विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने पूरी कीं।
गौरतलब है कि अलीबाग में यह अनुष्का और विराट का पहला निवेश नहीं है। इससे पहले साल 2022 में दोनों ने करीब 8 एकड़ जमीन 19.24 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जहां उन्होंने अपना शानदार हॉलिडे होम बनवाया। बीते कुछ वर्षों में अलीबाग सेलिब्रिटीज के लिए पसंदीदा निवेश स्थल बनकर उभरा है, जहां कई नामी हस्तियां संपत्ति में पूंजी लगा चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
