अनुकूल रॉय की इंडिया ए में एंट्री, हर्ष दुबे को मिला टीम इंडिया का बुलावा
आगामी श्रीलंका त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को शामिल किया गया है। पुरुष चयन समिति ने उन्हें हर्ष दुबे की जगह टीम में मौका दिया है। हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली आईडीएफसी…

आगामी श्रीलंका त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को शामिल किया गया है। पुरुष चयन समिति ने उन्हें हर्ष दुबे की जगह टीम में मौका दिया है। हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम में पहली बार चयनित किया गया है।

बीसीसीआई ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह त्रिकोणीय सीरीज 9 जून से 21 जून तक श्रीलंका के दांबुला में खेली जाएगी। टूर्नामेंट में श्रीलंका ए, इंडिया ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी। इंडिया ए टीम की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे, जबकि रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है।
श्रीलंका त्रिकोणीय सीरीज (अपडेटेड इंडिया ए टीम)
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
