अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए मध्य प्रदेश में संस्थानों का लगातार निरीक्षण जारी, दो कोचिंग संस्थान सील
भोपाल ( इंडियन व्यू टीम) : मध्य प्रदेश सरकार अग्नि सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट पर है। भोपाल में नगर निगम और अग्निशमन विभाग सुरक्षा मानकों की जांच के लिए संस्थानों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत कल एमपी…

भोपाल ( इंडियन व्यू टीम) : मध्य प्रदेश सरकार अग्नि सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट पर है। भोपाल में नगर निगम और अग्निशमन विभाग सुरक्षा मानकों की जांच के लिए संस्थानों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत कल एमपी नगर स्थित दो कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासन ने अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुई अग्नि कांड के बाद राज्य में सुरक्षा उपाय किये जा रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, इन संस्थानों को पहले ही नोटिस जारी कर अग्नि सुरक्षा उपकरण लगाने और उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा के बावजूद आवश्यक सुधार नहीं किए गए।
इसके बाद नगर निगम और अग्निशमन विभाग की एक संयुक्त टीम निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंची। जांच में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद दोनों कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
