द इंडियन व्यू

अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी : सुमन कुमारी ने किया जीत से आगाज, तीन भारतीय मुक्केबाज बाहर

शुक्रवार को भारतीय मुक्केबाज सुमन कुमारी ने अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत की, तीन अन्य मुक्केबाज हारकर बाहर हो गए। सुबह के सत्र में सुमन ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की मेंग सिन…

Ragwendra P Singh
August 1, 2025
1 min read

शुक्रवार को भारतीय मुक्केबाज सुमन कुमारी ने अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत की, तीन अन्य मुक्केबाज हारकर बाहर हो गए।

सुबह के सत्र में सुमन ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की मेंग सिन चेंग को सर्वसम्मत फैसले में हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

साभार : गूगल

भारतीय दल के अन्य मुक्केबाजों में आकाश बधवार को पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के ओडिलशोह खलीमोव से 1 – 4 से हार मिली। सारथी सैनी (70 किग्रा) को चीन के हाओशेंग झांग से और लोकेश (80 किग्रा) को शाम के सत्र में उज्बेकिस्तान के नोरबेक अब्दुल्लाएव से हार मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।