द इंडियन व्यू

अंडर-11 में अयांश-आरव चमके, विभिन्न वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबले

लखनऊ। अयांश जोशी व आरव सिंह ने सुरेश चंद्र त्रिपाठी मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में अंडर-11 बालक एकल में रोमांचक जीत दर्ज करते हुए अंतिम-16 में जगह बनाई। दूसरी ओर विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने…

Ragwendra P Singh
May 15, 2026
2 min read
अंडर-11 में अयांश-आरव चमके, विभिन्न वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबले

लखनऊ। अयांश जोशी व आरव सिंह ने सुरेश चंद्र त्रिपाठी मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में अंडर-11 बालक एकल में रोमांचक जीत दर्ज करते हुए अंतिम-16 में जगह बनाई। दूसरी ओर विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया।

लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त एवं स्वराज कल्याण सेवा संस्थान द्वारा मिनी स्टेडियम, विनय खंड, गोमती नगर में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, ऊर्जा) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान ज़ेनस सोलर के निदेशक संदीप द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इससे पूर्व आयोजन सचिव संजय त्रिपाठी ने अतिथिगण का स्वागत किया, जबकि आयोजन अध्यक्ष विपुल वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

पहले दिन अंडर-11 बालक एकल के राउंड 32 में शटल एस के अयांश जोशी ने युग अंकित गुप्ता को बेहद संघर्षपूर्ण मैच में 22-20 से हराया। वहीं शटल एस के ही आरव सिंह ने भी श्रीराम ग्लोबल के आरव राज को 24-22 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया।

अंडर-15 बालक एकल के राउंड 64 में भी कई भी कई रोमांचक मैच खेले गए। इसमें डिवाइन के कार्तिकेय सिंह ने शटलर एस के अनिमेश राज को 27-25 से शिकस्त दी। गौरव खन्ना एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी के एकाश कनौजिया ने बीबीडी बैडमिंटन अकादमी के प्रशांत राजपूत को 21-15 से हराया। वहीं मेहर ने अन्वय मौर्या को 21-16 से और चौक स्टेडियम के सुमित यादव ने शटल एस के समृद्ध पाण्डेय को 21-16 से पराजित किया।

अंडर-13 बालक एकल के राउंड 64 में अर्णव सिंह ने दक्ष सक्सेना को 21-9 से हराया। वहीं केडी सिंह बाबू स्टेडियम के निश्चल राजेंद्र ने अपने ही स्टेडियम के एच दीपक सदाना को 21-16 से मात दी।

अंडर-17 बालक एकल के राउंड 64 में इंफिनाइट के त्रियाकाश ने जयपुरिया के प्रत्यूष उपाध्याय को 30-18 से हराया जबकि चौक स्टेडियम के आशीष कुमार ने आदित्य जायसवाल को 30-23 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।