Xi Jinping करेंगे पीएम मोदी और पुतिन का Welcome, SCO समिट बनेगा टैरिफ टेंशन की काट
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस बार शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में एक खास भूमिका निभाने जा रहे हैं. रॉयटर्स के मुताबिक, वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का खुद स्वागत करेंगे.…

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस बार शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में एक खास भूमिका निभाने जा रहे हैं. रॉयटर्स के मुताबिक, वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का खुद स्वागत करेंगे. यह कदम केवल औपचारिकता नहीं बल्कि एक बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि यह ग्लोबल साउथ की एकजुटता और अमेरिका की बढ़ती टैरिफ पॉलिसी के बीच सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन होगा.
कई देशों के नेता होंगे शामिल
इस समिट में न सिर्फ भारत और रूस, बल्कि मध्य एशिया, मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों के नेता भी शामिल होंगे. इससे यह साफ है कि SCO अब केवल क्षेत्रीय संगठन नहीं रहा, बल्कि धीरे-धीरे एक बड़े वैश्विक मंच का रूप ले रहा है.
आखिरी बार कब मिले थे?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह दौरा खास मायने रखता है क्योंकि वे लगभग सात साल बाद चीन जा रहे हैं. 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं. ऐसे में मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. दोनों आखिरी बार 2024 में रूस के कजान शहर में हुए BRICS समिट में आमने-सामने आए थे.
रूस ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि वह चाहता है कि भारत, चीन और रूस की त्रिपक्षीय वार्ता जल्द शुरू हो. अगर ऐसा होता है तो यह एशिया की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा करेगा.
प्रेसिडेंट ट्रंप को असहज कराएगी ये बैठक
चीन-ग्लोबल साउथ प्रोजेक्ट के एडिटर-इन-चीफ एरिक ओलैंडर के मुताबिक, यह समिट महज कूटनीति नहीं बल्कि एक शक्ति प्रदर्शन है. उनके अनुसार, “यह सम्मेलन यह दिखाने का प्रयास है कि अमेरिका, ईरान, रूस और अब भारत को रोकने की कोशिशों में सफल नहीं हो पाया है. BRICS ने जिस तरह डोनाल्ड ट्रंप को असहज किया, ठीक वैसे ही SCO भी वैश्विक राजनीति को झकझोरने की तैयारी कर रहा है.”
चीनी विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि इस साल का SCO समिट 2001 में संगठन की स्थापना के बाद सबसे बड़ा सम्मेलन होगा. मंत्रालय ने इसे “नए तरह के अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को गढ़ने वाली अहम ताकत” बताया है.
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
