द इंडियन व्यू

UP T20 League: काशी रुद्रास ने जीता यूपी टी20 लीग 2025 का खिताब, फाइनल में मेरठ को दी शिकस्त

UP T20 League: यूपी टी20 लीग 2025 का बीते 6 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला गया. लखनऊ में स्थित इकाना स्टेडियम ने इस मैच की मेजबानी की. खिताबी मुकाबले में काशी रुद्रास और मेरठ मैवेरिक्स की भिड़ंत देखने को मिली. इस धमाकेदार…

Ragwendra P Singh
September 7, 2025
2 min read
UP T20 League: काशी रुद्रास ने जीता यूपी टी20 लीग 2025 का खिताब, फाइनल में मेरठ को दी शिकस्त

UP T20 League: यूपी टी20 लीग 2025 का बीते 6 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला गया. लखनऊ में स्थित इकाना स्टेडियम ने इस मैच की मेजबानी की. खिताबी मुकाबले में काशी रुद्रास और मेरठ मैवेरिक्स की भिड़ंत देखने को मिली.

इस धमाकेदार मुकाबले को काशी की टीम ने अपने नाम कर लिया. उन्होंने एकतरफा अंदाज में मेरठ की टीम को 8 विकेटों से हरा दिया. जिसके साथ उन्होंने यूपी टी20 लीग के तीसरे सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

काशी रुद्रास बनी यूपी टी20 लीग 2025 की चैंपियन
काशी रुद्रास बनाम मेरठ मैवेरिक्स यूपी टी20 लीग 2025 के फाइनल में टॉस मेरठ की टीम के नाम रहा. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलने आई इस टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रनों का स्कोर खड़ा किया. प्रशांत चौधरी ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 37 रनों का योगदान दिया. काशी के लिए शिवम मावी, कार्तिक यादव और सुनील कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए.

145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रास की टीम ने महज 15.4 ओवर में ही केवल दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा. अभिषेक गोस्वामी ने 45 गेंदों पर 61 रन ठोके. वहीं कप्तान करण शर्मा ने 31 बॉल का सामना करके 65 रन जड़े.

दूसरी बार खिताब किया अपने नाम
यूपी टी20 लीग 2025 की विनर बनने के साथ ही काशी रुद्रास ने दूसरी बार खिताब जीत लिया. इससे पहले उन्होंने 2023 में पहले संस्करण की ट्रॉफी अपने नाम की थी. वहीं मेरठ मैवेरिक्स लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने से चूक गई. इस टीम ने पिछली बार 2024 में यूपी टी20 लीग के टाइटल पर अपना कब्जा किया था. फाइनल में शानदार गेंदबाजी करने वाले शिवम मावी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।