द इंडियन व्यू

Suresh Raina: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना पहुंचे ED ऑफिस, बेटिंग ऐप मामले में होगी पूछताछ

Suresh Raina: बेटिंग ऐप मामले में भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से ईडी पूछताछ करेगी. जिसके लिए उन्हें दिल्ली दफ्तर बुलाया गया है. बुधवार को करीब 11 बजे रैना दिल्ली में स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचे. 1xBet मामले में…

Ragwendra P Singh
August 13, 2025
2 min read
Suresh Raina: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना पहुंचे ED ऑफिस, बेटिंग ऐप मामले में होगी पूछताछ

Suresh Raina: बेटिंग ऐप मामले में भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से ईडी पूछताछ करेगी. जिसके लिए उन्हें दिल्ली दफ्तर बुलाया गया है. बुधवार को करीब 11 बजे रैना दिल्ली में स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचे. 1xBet मामले में उनका बयान दर्ज होगा.

इस बेटिंग ऐप ने उन्हें दिसंबर, 2024 में अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया था. बता दें कि ED अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लैटफॉर्म के खिलाफ नकेल कसने के लिए तेजी से जांच कर रही है. जिसको लेकर वह लगातार ऐसे गेमिंग ऐप्स का विज्ञापन करने वाले सेलिब्रिटीज से पूछताछ कर रही है.

ईडी ऑफिस पहुंचे सुरेश रैना
38 वर्षीय क्रिकेटर सुरेश रैना इस समय दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में हैं. 1xBet मामले में पूछताछ के लिए वह यहां पहुंचे हैं. न्यूज ऐजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी की. जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर ईडी दफ्तर के बाहर नजर आ रहे हैं. उनके साथ कई सारे लोग भी दिखे. थोड़ी देर दफ्तर के बाहर खड़े रहने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें अंदर ले जाया गया. बुधवार 13 अगस्त को रैना का स्टेटमेंट दर्ज किया जाएगा.

इस वजह से होगी पूछताछ
ईडी ने भारत के कुछ सट्टेबाजी प्लैटफॉर्म जैसे- 1xBet, फेयरप्ले, परीमैच और लोटस365 को प्रतिबंधित किया है. इनके खिलाफ ये आरोप है कि यह ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर अवैध सट्टेबाजी जैसे काम करते हैं. इन ऐप्स को प्रमोट करने के लिए बॉलीवुड व क्रिकेट से जुड़े नामचीन हस्तियों को वह अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाते हैं.

ईडी ने पिछले दिनों कई सारे सेलिब्रिटीज को बेटिंग ऐप्स मामले में नोटिस भेजा. जिसमें एक्टर सोनू सूद, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, विजय देवरकोंडा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, युवराज सिंह और अब सुरेश रैना शामिल हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।