द इंडियन व्यू

Shubman Gill: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद शुभमन गिल को मिला एक और इनाम, ICC ने दिया स्पेशल अवॉर्ड

Shubman Gill ICC Awards: भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे पर कमाल का प्रदर्शन किया था. अब गिल को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक स्पेशल अवॉर्ड दिया है. दरअसल शुभमन गिल ने ICC का प्लेयर ऑफ द…

Ragwendra P Singh
August 12, 2025
2 min read
Shubman Gill: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद शुभमन गिल को मिला एक और इनाम, ICC ने दिया स्पेशल अवॉर्ड

Shubman Gill ICC Awards: भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे पर कमाल का प्रदर्शन किया था. अब गिल को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक स्पेशल अवॉर्ड दिया है. दरअसल शुभमन गिल ने ICC का प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है. अवॉर्ड जीतने की इस रेस में गिल के अलावा इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी वियान मुल्डर शामिल थे. हालांकि, गिल ने इन दोनों ऑलराउंडर को पछाड़ते हुए जुलाई महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया है.

शुभमन गिल बने जुलाई महीने के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में कुल 754 रन बनाए थे. वो भारत-इंग्लैड के इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे. वहीं गिल ने जुलाई में खेले 3 टेस्ट मैचों में 94.50 की शानदार औसत से कुल 567 रन बनाए, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है.

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा, "जुलाई महीने का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने पर मुझे काफी अच्छा लग रहा है. इस बार यह और भी स्पेशल है, क्योंकि कप्तान बनने के बाद मेरी पहली ही सीरीज में मुझे यह अवॉर्ड मिला है. बर्मिंघम का दोहरा शतक मेरे सबसे यादगार लम्हों में से एक रहेगा. मैं इस अवॉर्ड के लिए मुझे चुनने के लिए जूरी को धन्यवाद देना चाहता हूं."

शुभमन गिल ने चौथी बार जीता ICC का यह अवॉर्ड
बता दें कि शुभमन गिल (Shubman Gill) ने चौथी बार ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड कब्जा जमाया है. इससे पहले उन्हें फरवरी 2025, जनवरी 2023 और सितंबर 2023 में यह अवॉर्ड मिला था. शुभमन गिल दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने चार 4 आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।