Shooter from Ballia : क्षत्रिय महासभा का महासचिव है सीए शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ को मारने वाला बलिया का शूटर राज सिंह
Lucknow : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की गूंज अब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जोर-शोर से सुनाई दे रही है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री में बलिया के एक रसूखदार युवक की…

Lucknow : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की गूंज अब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जोर-शोर से सुनाई दे रही है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री में बलिया के एक रसूखदार युवक की गिरफ्तारी ने न केवल पुलिस महकमे, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी खलबली मचा दी है। मुख्यमंत्री के करीबियों में शुमार चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में पुलिस ने बलिया शहर के आनंद नगर निवासी राज सिंह उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया है। राज सिंह की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह एक शादी समारोह से लौट रहा था।
गिरफ्तारी का घटनाक्रम किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। बताया जा रहा है कि राज सिंह लखनऊ में एक बीजेपी नेता की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। वहां से लौटते समय पुलिस ने अयोध्या में जाल बिछाया और उसे हिरासत में ले लिया। कोलकाता पुलिस और यूपी पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में यह बड़ी कामयाबी मिली है।
राज सिंह केवल एक सामान्य युवक नहीं है, बल्कि स्थानीय राजनीति और सामाजिक संगठनों में उसका अच्छा-खासा दखल है। वह बलिया में क्षत्रिय महासभा का महासचिव बताया जा रहा है। उसके पिता स्वर्गीय केशव सिंह थे, जबकि मां जामवंती सिंह बलिया डाकघर में कार्यरत हैं। राज सिंह का दामन दागदार रहा है। साल 2020 में बलिया के चर्चित अंडा व्यवसायी हत्याकांड में भी उसका नाम मुख्य रूप से सामने आया था। उस मामले में वह फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
