द इंडियन व्यू

Saif Ali Khan News: मुम्बई पूरी तरह सुरक्षित है, जानिए सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

बीएस राय: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसपैठिए द्वारा किया गया हमला एक गंभीर घटना है, लेकिन इसके कारण मुंबई को असुरक्षित कहना गलत होगा। गृह…

Ragwendra P Singh
January 17, 2025
2 min read
Saif Ali Khan News: मुम्बई पूरी तरह सुरक्षित है, जानिए सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

बीएस राय: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसपैठिए द्वारा किया गया हमला एक गंभीर घटना है, लेकिन इसके कारण मुंबई को असुरक्षित कहना गलत होगा।

गृह मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे फडणवीस ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है और सरकार देश की वित्तीय राजधानी को सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाएगी।

मुंबई के बांद्रा इलाके में गुरुवार सुबह 12वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में घुसपैठिए द्वारा बार-बार चाकू घोंपने के बाद सैफ अली खान को गंभीर चोटें आईं। उनकी पीठ से चाकू निकालने वाले डॉक्टरों के अनुसार अभिनेता खतरे से बाहर हैं। फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि देश के महानगरों में मुंबई सबसे सुरक्षित है।

यह सच है कि कभी-कभी कुछ घटनाएं होती हैं और उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। लेकिन यह कहना सही नहीं है कि ऐसी घटनाओं के कारण मुंबई असुरक्षित है।" उन्होंने आगे कहा, "मुंबई की छवि खराब होती है (ऐसी टिप्पणियों के कारण)। लेकिन शहर को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार निश्चित रूप से प्रयास करेगी।"

वह कंगना रनौत निर्देशित फिल्म "इमरजेंसी" की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले सहित विपक्षी नेताओं ने सैफ अली खान पर हमले को लेकर फडणवीस पर निशाना साधा और गृह मंत्री के पद से उनके इस्तीफे की मांग की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…