Rohit Sharna: रोहित शर्मा से कोई सीखे कुछ ही दिनों में वजन कम करना, हिटमैन ने 'Yo-Yo' क्या 'Bronco' Test भी कर लिया पास
Rohit Sharma Video: भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ वक्त से अपने फिटनेस को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. रोहित के फिटनेस पर काफी सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन अब हिटमैन ने अपनी फिटनेस साबित कर सबकी बोलती बंद…

Rohit Sharma Video: भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ वक्त से अपने फिटनेस को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. रोहित के फिटनेस पर काफी सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन अब हिटमैन ने अपनी फिटनेस साबित कर सबकी बोलती बंद कर दिया है. रोहित पिछले दिनों बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच गए थे. अब रिपोर्ट्स की माने तो रोहित ने यो-यो और ब्रोंको टेस्ट पास कर लिया है. वहीं रोहित मुंबई लौट आए हैं और उनका वीडियो काफी वायरल हो रही है.
NCA से मुंबई लौटे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फिटनेस पास कर बेंगलुरु से मुंबई लौट आए हैं. रोहित को देखकर ऐसा लग रहा है कि पिछले दिनों उन्होंने काफी मेहनत की है. उन्होंने अपना वजह भी काफी कम कर लिया है. वहीं रिपोर्ट्स की माने तो यो-यो टेस्ट के अलावा रोहित ने ब्रोंको टेस्ट भी पास कर लिया है.
रोहित शर्मा ने पास की ब्रोंको टेस्ट
ऐसा माना जा रहा था कि ब्रोंको टेस्ट पास करना रोहित के लिए काफी मुश्किल होगी, क्योंकि ब्रोंकोटेस्ट में प्लेयर्स को 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर की शटलरनिंग करनी होगी. इस तरह खिलाड़ियों को 6 मिनट के भीतर कुल 5 सेट के साथ 1200 मीटर पूरी करनी होगी. इस दौरान उन्हें कोई ब्रेक नहीं मिलेगा, लेकिन रोहित ने ये टेस्ट भी काफी शानदार तरीके से पास किया है.
अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
टीम इंडिया अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी. जहां 5 टी20 मैचों के अलावा 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया में वापसी करेंगे. रोहित इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और अपनी फिटनेस भी साबित कर दिया है. विराट कोहली ने भी लंदन में प्रैक्टिस शुरू कर दी है. हालांकि कोहली की फिटनेस टेस्ट को लेकर अभी तक कुछ क्लीयर नहीं है. हालांकि बीसीसीआई का रूल है कि खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट से गुजरना ही होगा.
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
