द इंडियन व्यू

Rinku Singh: एशिया कप खेलने के लिए यूएई गए रिंकू सिंह, इधर यूपी टी20 लीग के फाइनल में हार गई उनकी टीम

Rinku Singh: अब से कुछ ही दिनों बाद रिंकू सिंह यूएई में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ सकते हैं. 27 वर्षीय बल्लेबाज को एशिया कप 2025 के लिए भारत के स्क्वॉड में चुना गया है. आगामी टूर्नामेंट खेलने के लिए ये खिलाड़ी यूपी…

Ragwendra P Singh
September 7, 2025
2 min read
Rinku Singh: एशिया कप खेलने के लिए यूएई गए रिंकू सिंह, इधर यूपी टी20 लीग के फाइनल में हार गई उनकी टीम

Rinku Singh: अब से कुछ ही दिनों बाद रिंकू सिंह यूएई में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ सकते हैं. 27 वर्षीय बल्लेबाज को एशिया कप 2025 के लिए भारत के स्क्वॉड में चुना गया है. आगामी टूर्नामेंट खेलने के लिए ये खिलाड़ी यूपी टी20 लीग को बीच में छोड़ पिछले दिनों यूएई पहुंचे.

जिसके चलते उनकी टीम मेरठ मैवेरिक्स को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा. जिन्हें तीसरे सीजन के फाइनल में काशी रुद्रास के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. जिसके बाद मेरठ का लगातार दूसरे सीजन चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया.

रिंकू सिंह की टीम को मिली पराजय
यूपी टी20 लीग 2025 का समापन हो गया है. बीते शनिवार 6 सितंबर को तीसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 2023 व 2024 की चैंपियन टीमें काशी रुद्रास और मेरठ मैवेरिक्स आमने-सामने थी. इस मुकाबले में काशी ने रिंकू सिंह की टीम मेरठ को 8 विकेटों से धूल चटा दी. स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो मैवेरिक्स के कार्यवाहक कप्तान माधव कौशिक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी.

पहले बल्लेबाजी करने आई यह टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी. प्रशांत चौधरी (37) टॉप स्कोरर रहे. काशी की टीम ने 15.4 ओवर में ही टारगेट अचीव कर लिया. कप्तान करन शर्मा ने 31 गेंदें खेलकर 65 रन ठोके. जीत के साथ रुद्रास ने तीसरे सीजन का खिताब जीत लिया. 2023 के बाद वह दूसरी बार चैंपियन बनी.

तीसरे सीजन में ऐसा रहा था प्रदर्शन
मेरठ मैवेरिक्स को यूपी टी20 लीग 2025 के फाइनल में पहुंचाने में टीम के रेगुलर कैप्टन रिंकू सिंह का योगदान काफी अहम रहा. 27 वर्षीय बैटर ने 11 मैचों की 9 पारियों में 372 रन ठोके. जिसमें एक शतक व दो अर्धशतक शामिल रहे. उनका औसत 62 का रहा. वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 178.85 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।