RCB: बेंगलुरु भगदड़ में जान गंवाने वालों के लिए आरसीबी का बड़ा ऐलान, प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये देगी ये टीम
RCB: 4 जून, 2025 को आरसीबी की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सेलिब्रेशन मातम में बदल गया था. बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी. जिसमें 11 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. वहीं 33 से ज्यादा…

RCB: 4 जून, 2025 को आरसीबी की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सेलिब्रेशन मातम में बदल गया था. बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी. जिसमें 11 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. वहीं 33 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. इस घटना के करीब तीन महीने बाद इस फ्रेंचाइजी ने बड़ा ऐलान किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से मृतकों के परिवार को 25 लाख रुपये मिलने वाले हैं.
आरसीबी की ओर से बड़ा ऐलान
बेंगलुरु भगदड़ के बाद आरसीबी मैनेजमेंट की काफी आलोचना हुई थी. वहीं कर्नाटक सरकार ने आईपीएल फ्रेंचाइजी के ऊपर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था. इस मामले में आरसीबी के मार्केटिंग हेड को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था.
इस त्रासदी के बाद फ्रेंचाइजी ने पीड़ितों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी. वहीं करीब तीन महीने बाद आरसीबी केयर्स फंड की तरफ से उन्हें 25 लाख रुपये दिए जाएंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ये बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुख भी व्यक्त किया.
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
आरसीबी ने शनिवार, 30 अगस्त को सुबह 10 बजे अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक खास पोस्ट साझा किया. इसमें उन्होंने लिखा,
"4 जून, 2025 को हमारा दिल टूट गया. हमने आरसीबी परिवार के ग्यारह सदस्यों को खो दिया. वे हमारा हिस्सा थे. हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम को अद्वितीय बनाने वाली चीज़ों का हिस्सा. उनकी अनुपस्थिति हम सभी की यादों में गूंजती रहेगी. कोई भी सहयोग उनके द्वारा छोड़ी गई जगह को कभी नहीं भर सकता. लेकिन पहले कदम के रूप में, और गहरे सम्मान के साथ, आरसीबी ने उनके परिवारों को ₹25-25 लाख की राशि दी है".
"सिर्फ़ आर्थिक मदद के तौर पर नहीं, बल्कि करुणा, एकता और निरंतर देखभाल के वादे के तौर पर. यह आरसीबी केयर्स की शुरुआत भी है. सार्थक कार्रवाई के लिए एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता जो उनकी स्मृति का सम्मान करके शुरू होती है. आगे बढ़ने वाला हर कदम इस बात को दर्शाएगा कि प्रशंसक क्या महसूस करते हैं, क्या उम्मीद करते हैं और क्या हक़दार हैं".
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
