द इंडियन व्यू

Kieron Pollard: कायरन पोलार्ड ने मचाई तबाही, केवल चौके छक्कों से ही महज 18 गेंदों पर जड़ दिए 50

Kieron Pollard: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के तहत बीते 6 सितंबर को त्रिनबागो नाईट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच जोरदार मुकाबला खेला गया. इस मैच में गुयाना की टीम विजयी रही. मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा था. जहां…

Ragwendra P Singh
September 7, 2025
2 min read
Kieron Pollard: कायरन पोलार्ड ने मचाई तबाही, केवल चौके छक्कों से ही महज 18 गेंदों पर जड़ दिए 50

Kieron Pollard: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के तहत बीते 6 सितंबर को त्रिनबागो नाईट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच जोरदार मुकाबला खेला गया. इस मैच में गुयाना की टीम विजयी रही. मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा था.

जहां विजेता का फैसला एक गेंद रहते हुआ. गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने महज 3 विकेटों से त्रिनबाग को हरा दिया. नाईट राइडर्स की ओर से कायरन पोलार्ड ने तूफानी बल्लेबाजी की. उनके बल्ले से महज 18 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी निकली.

कायरन पोलार्ड ने खेली आतिशी पारी
वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में बीते दिन तूफान मचा दिया. जहां त्रिनबाग नाईट राइडर्स की ओर से खेलते हुए पोलार्ड ने केवल 18 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी. जिसमें पचास रन केवल चौकों और छक्कों से ही आ गए. अपनी धुआंधार पारी के दौरान 38 वर्षीय खिलाड़ी ने 5 चौके व 5 छक्के लगाए.

इस दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 300 का रहा. 18 बॉल पर 54 रन बनाकर पोलार्ड नाबाद लौटे. वह 25 मिनट तक क्रीज पर बने रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुछ अच्छी साझेदारियां भी की. जिसकी बदौलत नाईट राइडर्स एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही.

त्रिनबागो नाईट राइडर्स को मिली शिकस्त
त्रिनबागो नाईट राइडर्स के खिलाफ गुयाना अमेजन वॉरियर्स टॉस जीतने में कामयाब रही. कप्तान इमरान ताहिर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने आई नाईट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया. कायरन पोलार्ड के अलावा डैरेन ब्रावो ने भी 33 रनों का योगदान दिया.

गुयाना की गेंदबाजी पर नजर डालें तो स्पिनर मोईन अली ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में केवल 11 रन देकर निकोलस पूरन का अहम विकेट चटकाया. लक्ष्य का पीछा करने आई अमेजन वॉरियर्स ने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. शे होप ने 53 व शिमरन हेटमायर ने 49 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।