KBC में अमिताभ बच्चन ने पूछा विराट कोहली से जुड़ा ऐसा सवाल, कंटेस्टेंट को इस्तेमाल करनी पड़ गई लाइफलाइन
Cricket Question in KBC: कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में एक बार फिर सवालों का सिलसिला जारी है. KBC में कई बार क्रिकेट से जुड़े सवाल भी पूछे जाते हैं. 12वें एपिसोड में भी केबीसी में क्रिकेट से जुड़ा एक सवाल पूछा…

Cricket Question in KBC: कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में एक बार फिर सवालों का सिलसिला जारी है. KBC में कई बार क्रिकेट से जुड़े सवाल भी पूछे जाते हैं. 12वें एपिसोड में भी केबीसी में क्रिकेट से जुड़ा एक सवाल पूछा गया, जिसका जवाब देने में कंटेस्टेंट को लाइफलाइन इस्तेमाल करनी पड़ गई. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने विराट कोहली की जिस तरह सराहना की, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
विराट कोहली से जुड़ा सवाल पूछा गया
कौन बनेगा करोड़पति के 12वें एपिसोड में अमिताऊ बच्चन ने हॉटसीट पर बैठे बिहार से आए मिथिलेश कुमार से क्रिकेट से जुड़ा एक सवाल पूछा. सवाल था कि '2025 में, अपने करियर में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज कौन हैं?' कंटेस्टेंट ने 50:50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और जवाब में विराट कोहली को चुना. उनका ये जवाब बिलकुल सही रहा, क्योंकि विराट कोहली ने 2025 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए अपने 9000 रन पूरे किए थे.
क्या बोले बिग बी?
इस सवाल के जवाब के बाद बिग बी ने पहले तो विराट के 9000 रनों की बात की और फिर आईपीएल 2025 में आरसीबी की पहली खिताबी जीत पर भी प्रतिक्रिया दी. अमिताभ बच्चन ने कहा, 'ये कभी जीत नहीं पाए थे, देखा होगा आपने जब वो जीते थे, तो कितने भावुक हो गए थे.इतना बड़ा क्रिकेटर, जिसका दुनियाभर में नाम है, लेकिन देखिए विजय जो होती है ना, वो जब इतने सालों की मेहनत के बाद प्राप्त होती है, तब आदमी थोड़ा सा हिल ही जाता है.'
विराट कोहली के आईपीएल रिकॉर्ड
विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक 267 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 132.86 की स्ट्राइक रेट और 39.55 के औसत से 8661 रन बनाए हैं. आपको बता दें, विराट कोहली ने चैंपियंस लीग 20-20 में आरसीबी के लिए 15 मैच खेले, जिसमें 150 की स्ट्राइक रेट से 424 रन बनाए. इस तरह विराट आरसीबी के लिए 9000 से अधिक रन बना चुके हैं.
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
