द इंडियन व्यू

IND vs PAK: कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान FINAL मैच? यहां FREE में देख सकते हैं मुकाबला

ASIA CUP 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. 28 सितंबर, रविवार को ये हाईवोल्टेज मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. 41 सालों के…

Ragwendra P Singh
September 28, 2025
2 min read
IND vs PAK: कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान FINAL मैच? यहां FREE में देख सकते हैं मुकाबला

ASIA CUP 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. 28 सितंबर, रविवार को ये हाईवोल्टेज मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. 41 सालों के एशिया कप के इतिहास में ये पहली बार होने जा रहा है, जब भारत-पाकिस्तान की टीम फाइनल में आमने-सामने आने वाली हैं.

कितने बजे शुरू होगा फाइनल मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. ये मैच रात 8 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

कहां देख सकेंगे LIVE मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप फाइनल मैच का टीवी पर प्रसारण सोनी टेन स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 पर होगा. वहीं मोबाइल में आप सोनी लिव ऐप के अलावा फैनकोड ऐप पर लाइव देख पाएंगे.

भारत-पाकिस्तान के बीच हो चुके हैं 2 मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में 2 मैच खेले जा चुके हैं. पहला मैच लीग स्टेज पर खेला गया था, जिसे भारत ने 7 विकेट से जीतकर अपने नाम किया था. वहीं, सुपर-4 में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आईं, वहां भी भारत ने 6 विकेट से जीता था. अब ये तीसरा मौका होगा, जब दोनों टीमों के बीच मैच होगा.

FREE में कहां देख सकते हैं फाइनल मैच?
एशिया कप 2025 फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर भी उपलब्ध होगा. ये हाईवोल्टेज मैच भी डीडी फ्री डिश उपयोगकर्ताओं के लिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर उपलब्ध होगा.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती

पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।