द इंडियन व्यू

'Feel The Thrill': आईसीसी ने टी20 विश्व कप का रोमांचक एंथम पेश किया

टी20 विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट का आगाज होगा। इससे पहले आईसीसी ने शुक्रवार को आगामी विश्व कप का एंथम लॉन्च कर दिया। इस गाने का नाम 'Feel The…

Ragwendra P Singh
January 30, 2026
1 min read
'Feel The Thrill': आईसीसी ने टी20 विश्व कप का रोमांचक एंथम पेश किया

टी20 विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट का आगाज होगा।

इससे पहले आईसीसी ने शुक्रवार को आगामी विश्व कप का एंथम लॉन्च कर दिया। इस गाने का नाम 'Feel The Thrill' है, जिसे मशहूर भारतीय संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज करने के साथ-साथ गाया भी है।

@ICC

आईसीसी सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, 'आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंट सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक सांस्कृतिक उत्सव होते हैं।

https://twitter.com/ICC/status/2017261077483180275

टी20 विश्व कप बेहद प्रतिस्पर्धी और रोमांचक है, जहां हर पल खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए यादगार बन जाता है। यह आधिकारिक गीत उसी भावना को संगीत के जरिये दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश है।'

https://www.youtube.com/watch?v=uEDOBTJ2_Iw&list=RDuEDOBTJ2_Iw&start_radio=1

गीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने कहा, 'क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, एक भावना है। हर चीयर, हर सन्नाटा और हर दिल की धड़कन एक ही सुर में जुड़ जाती है। 'Feel The Thrill' के जरिये हमने दुनियाभर के फैंस को मैदान की प्रतिद्वंद्विता से ऊपर उठकर एकजुट करने की कोशिश की है।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।