द इंडियन व्यू

F1 में नया सितारा: एंटोनेली की लगातार तीसरी जीत, मर्सिडीज का दबदबा कायम

फॉर्मूला-1 में 19 वर्षीय मर्सिडीज ड्राइवर किमी एंटोनेली ने इतिहास रचते हुए मियामी ग्रां प्री 2026 जीत लिया। इसके साथ ही वह अपने पहले तीनों रेस पोल पोजिशन से जीतने वाले पहले ड्राइवर बन गए हैं। यह उनकी लगातार तीसरी जीत है…

Ragwendra P Singh
May 4, 2026
2 min read
F1 में नया सितारा: एंटोनेली की लगातार तीसरी जीत, मर्सिडीज का दबदबा कायम

फॉर्मूला-1 में 19 वर्षीय मर्सिडीज ड्राइवर किमी एंटोनेली ने इतिहास रचते हुए मियामी ग्रां प्री 2026 जीत लिया। इसके साथ ही वह अपने पहले तीनों रेस पोल पोजिशन से जीतने वाले पहले ड्राइवर बन गए हैं। यह उनकी लगातार तीसरी जीत है और वह इस सीजन में चैंपियनशिप के प्रबल दावेदार बन गए हैं।

जीतने के बाद एंटोनेली ने कहा, “यह तो बस शुरुआत है, आगे का सफर लंबा है। टीम शानदार काम कर रही है, मैं इस जीत का आनंद लूंगा और फिर काम पर लौटूंगा।”

इस सीजन में मर्सिडीज टीम का दबदबा जारी है। किमी एंटोनेली और उनके साथी जॉर्ज रसेल ने मिलकर इस सीजन की शुरुआती चारों रेस और सभी पोल पोजिशन अपने नाम की हैं। हालांकि स्प्रिंट रेस में लैंडो नॉरिस और ऑस्कर पियास्त्री की जोड़ी ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।

© AFP

टीम प्रमुख टोतो वोल्फ ने एंटोनेली की तारीफ करते हुए कहा, “आज शिकायत की कोई बात नहीं थी, शानदार प्रदर्शन।” गीले ट्रैक पर शुरू हुई इस रेस में फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर ने शानदार शुरुआत करते हुए बढ़त बनाई, जबकि रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन टक्कर के बाद स्पिन होकर पीछे चले गए।

हालांकि एंटोनेली ने पांचवें लैप में बढ़त वापस हासिल कर ली और फिर अंत तक उसे बनाए रखा। पिट स्टॉप के दौरान उन्होंने लैंडो नॉरिस को पीछे छोड़ते हुए रेस पर नियंत्रण कर लिया।

टॉप फिनिशर्स
पहला: किमी एंटोनेली
दूसरा: लैंडो नॉरिस
तीसरा: ऑस्कर पियास्त्री
चौथा: जॉर्ज रसेल
पांचवां: मैक्स वेरस्टैपेन
छठा: चार्ल्स लेक्लेर
सातवां: लुईस हैमिल्टन

रेस के दौरान इसैक हडजार की कार दीवार से टकरा गई, जिससे वह बाहर हो गए। वहीं पियरे गैस्ली की कार पलट गई, हालांकि वह सुरक्षित बाहर निकल आए। अब अगली रेस कनाडियन ग्रां प्री होगी, जो 24 मई को मॉन्ट्रियल के सर्किट गिल्स विलनेव में आयोजित की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।