द इंडियन व्यू

मानव ठक्कर, मानुष शाह, दिया चितले फिर से पूल में, साथियान व मनिका रिटेन

भारतीय स्टार खिलाड़ी मानव ठक्कर, मानुष शाह और दिया चितले बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) सीजन 7 के प्लेयर पूल की अगुवाई कर रहे हैं, जबकि नीलामी से पहले टीमों ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। अनुभवी…

Ragwendra P Singh
April 25, 2026
4 min read
मानव ठक्कर, मानुष शाह, दिया चितले फिर से पूल में, साथियान व मनिका रिटेन

भारतीय स्टार खिलाड़ी मानव ठक्कर, मानुष शाह और दिया चितले बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) सीजन 7 के प्लेयर पूल की अगुवाई कर रहे हैं, जबकि नीलामी से पहले टीमों ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। अनुभवी खिलाड़ी जी. साथियान और मनिका बत्रा को उनकी-उनकी टीमों ने बरकरार रखा है।

यूटीटी सीजन 7 का आयोजन 9 से 26 जुलाई तक गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।

सीजन की नीलामी 28 अप्रैल को मुंबई के सहारा स्टार में आयोजित होगी, जहां फ्रेंचाइजी टीमें एक मजबूत और विविधतापूर्ण खिलाड़ी पूल से अपनी टीमों का गठन करेंगी। इस पूल में अनुभवी भारतीय खिलाड़ी, उभरती प्रतिभाएं और अंतरराष्ट्रीय सितारे शामिल हैं।

Ankur Salvi /Focus Sports/ UTT

मानव ठक्कर और मानुष शाह एक साल के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के बाद नीलामी में वापसी कर रहे हैं। यह जोड़ी वर्तमान में पुरुष युगल में विश्व नंबर 5 पर काबिज है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शाह, दिया चितले के साथ मिश्रित युगल में भी खेलते हैं, जहां यह जोड़ी विश्व नंबर 6 है और WTT फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी थी।

दिया चितले, जो पिछले सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी थीं, इस बार नीलामी पूल में लौट रही हैं, क्योंकि दबंग दिल्ली टीटीसी ने जी. साथियान को रिटेन करते हुए उनके साथ अपने जुड़ाव को रिकॉर्ड सातवें लगातार सीजन तक बढ़ा दिया है। वहीं, मनिका बत्रा चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेल पाई थीं, लेकिन इस बार अहमदाबाद APL पाइपर्स ने उन्हें रिटेन किया है।

Photos : Ankur Salvi / Focus Sports / UTT

अन्य रिटेंशन में कोलकाता थंडरब्लेड्स ने अंकुर भट्टाचार्जी को और यू मुंबा टीटी ने डबल्स विशेषज्ञ आकाश पाल को बरकरार रखा है। डेम्पो गोवा चैलेंजर्स और पीबीजी पुणे जैगुआर्स ने अपने रिटेंशन विकल्प का उपयोग नहीं किया है और वे नए फ्रेंचाइजी यूपी प्रोमेथियंस के साथ पूरी पर्स राशि के साथ नीलामी में उतरेंगे।

निरज बजाज और वीटा दानी द्वारा टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में संचालित इस फ्रेंचाइजी लीग में टीमों का गठन नीलामी प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। प्रत्येक टीम को 1 करोड़ टोकन की पर्स राशि दी गई है।

Photos : Ankur Salvi / Focus Sports / UTT

यूटीटी के सह-प्रमोटर निरज बजाज ने कहा, “सीजन 7 के लिए इतना मजबूत और विविध खिलाड़ी पूल देखना बेहद उत्साहजनक है। मानव, मानुष और मनिका जैसे शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों की वापसी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धी मौजूदगी, बटरफ्लाई यूटीटी से जुड़े टेबल टेनिस के बढ़ते स्तर और गहराई को दर्शाती है। अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का यह मिश्रण नीलामी को रोमांचक बनाएगा और एक शानदार सीजन की नींव रखेगा।”

नीलामी एक संरचित प्रारूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों को चार आधार मूल्य श्रेणियों—20 लाख, 12 लाख, 7 लाख और 3 लाख टोकन—में विभाजित किया गया है। बोली में न्यूनतम वृद्धि 20,000 टोकन की होगी।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में वेल्स की अन्ना हर्सी पहली बार इस लीग में शामिल हो सकती हैं, जबकि फ्रांस की प्रिथिका पावाडे महिला वर्ग को और मजबूत बनाती हैं। पुरुष वर्ग में एड्रियन रासेनफोसे, एडुआर्ड इओनेस्कू, निकोलस लुम और यूसुफ अब्देलअज़ीज जैसे नए खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, बर्नाडेट स्ज़ॉक्स, क्वाड्री अरुणा, अल्वारो रोब्लेस और यांग्ज़ी लियू जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी वापसी कर रहे हैं।

Photos : Ankur Salvi / Focus Sports / UTT

भारतीय खिलाड़ियों में उभरती प्रतिभा दिव्यांशी भौमिक पहली बार नीलामी पूल में शामिल हुई हैं। उन्होंने 2025 एशियन कैडेट चैंपियनशिप में अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीतकर 36 वर्षों बाद यह उपलब्धि हासिल की थी और इसके बाद 2025 विश्व युवा चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता।

अनुभवी खिलाड़ियों और नई प्रतिभाओं के संतुलित मिश्रण के साथ, बटरफ्लाई यूटीटी सीजन 7 की नीलामी में रणनीतिक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जहां टीमें एक मजबूत और संतुलित स्क्वाड बनाने की कोशिश करेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।