BCCI: बीसीसीआई ने ड्रीम 11 के साथ 358 करोड़ का करार बीच में ही किया खत्म, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला
BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के ऊपर अब ड्रीम-11 का लोगो नजर नहीं आएगा. टीम इंडिया को अब नए स्पॉन्सर की तलाश करनी होगी. एशिया कप से पहले उन्हें करारा झटका लगा है. फैंटेसी स्पोर्ट्स कंपनी ने ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और…

BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी के ऊपर अब ड्रीम-11 का लोगो नजर नहीं आएगा. टीम इंडिया को अब नए स्पॉन्सर की तलाश करनी होगी. एशिया कप से पहले उन्हें करारा झटका लगा है. फैंटेसी स्पोर्ट्स कंपनी ने ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन बिल, 2025 के पारित होने के बाद बीसीसीआई को कहा कि अब वह इंडियन क्रिकेट टीम को स्पॉन्सर नहीं करेगी. जिसके बाद अब BCCI की ओर से भी बड़ा फैसला आया है.
ड्रीम-11 ने पहले किया था सूचित
हाल ही में संसद ने ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन बिल, 2025 पारित किया. इसके मुताबिक वैसे सभी ई-स्पोर्ट्स ऐप या ऑनलाइन गेमिंग ऐप जो सट्टेबाजी को बढ़ावा देते हैं, या वित्तीय लेन-देन करते हैं, उनपर अब रोक लगा दी गई है. इसका उल्लंघन करने वालों को 3 साल तक की जेल व 1 करोड़ तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इस बिल के पारित होने के बाद ड्रीम-11 को भी तगड़ा नुकसान हुआ.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि मुंबई स्थित बीसीसीआई के ऑफिस पहुंचे. वहां उन्होंने बोर्ड के सीईओ को सूचित किया कि अब वह तीन साल की डील को आगे नहीं बढ़ा सकेंगे.
बीसीसीआई ने करार किया खत्म
बीसीसीआई ने ड्रीम-11 के साथ तीन साल का करार बीच में ही खत्म कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई को ये जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि बीसीसीआई यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में वह ऐसे किसी भी संगठन के साथ कोई संबंध न रखे.
बता दें कि बीसीसीआई और ड्रीम-11 की जुलाई, 2023 में तीन साल की डील हुई थी. यह करार काफी भारी भरकम था. देश की लोकप्रिय फैंटेसी स्पोर्ट्स कंपनी को इसके लिए 358 करोड़ रुपये की मोटी कीमत चुकानी पड़ी थी.
नए स्पॉन्सर की करनी होगी तलाश
टीम इंडिया अगले महीने एशिया कप खेलने यूएई जाएगी. ऐसे में उन्हें आगामी टूर्नामेंट से पहले नया किट स्पॉन्सर तलाशना होगा. अगर वह तय समय में ऐसा करने में विफल रहती है, तो उन्हें बिना किसी स्पॉन्सर के ही खेलने उतरना होगा.
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
