Allu Arjun ने एयरपोर्ट पर की गिरी हुई हरकत! यूजर्स के निशाने पर आए एक्टर
Allu Arjun Video Viral: साउथ के पॉपुलर एक्टर अल्लू अर्जुन हर किसी के दिल पर राज करते हैं. जी हां, उन्हें हर उम्र के लोग बेहद प्यार करते हैं. ऐसे में अल्लू अर्जुन इस समय सुर्खियों में आ गए हैं. बता दें कि एक्टर ने कुछ…

Allu Arjun Video Viral: साउथ के पॉपुलर एक्टर अल्लू अर्जुन हर किसी के दिल पर राज करते हैं. जी हां, उन्हें हर उम्र के लोग बेहद प्यार करते हैं. ऐसे में अल्लू अर्जुन इस समय सुर्खियों में आ गए हैं. बता दें कि एक्टर ने कुछ ऐसा कर दिया है, जो उनके फैंस को बिलकुल भी पसंद नहीं आया है और उन्हें ट्रॉल्लिंग का सामना करना पड़ रहा है. तो अब आप भी यही सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा उन्होंने क्या कर दिया? तो चलिए हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.
इस वजह से ट्रोल हो रहे हैं अल्लू अर्जुन?
अब ये बात तो सभी जानते हैं कि आलू अर्जुन अपने फैंस से कितना प्यार करते हैं. वहीं उन्हें भी लोगों का खूब प्यार मिलता है. लेकिन हाल ही में अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सामने आया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है. बता दें, एक्टर का ये वीडियो एयरपोर्ट का है. इस वीडियो में एक फैन अल्लू के संग सेल्फी लेने के लिए आता है, लेकिन जैसे ही फैन अल्लू के करीब आता है, तो एक्टर ना तो उन्हें मना करते हैं और ना ही पोज देने से इनकार करते हैं, बल्कि उन्हें हल्का-सा पीछे किया ओर धकेल दिया. इस दौरान अल्लू हाई सिक्योरिटी के बीच थे. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यूजर्स ने किए कमेंट्स
अब सोशल मीडिया यूजर्स को एक्टर का ये बिहेवियर रास नहीं आया. वहीं यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि एक्टर ने फैन को धक्का दिया. साथ ही यूजर्स एक्टर को घमंडी और भला बुरा कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये बहुत फेक हैं. कितनी फेक हंसी है'. वहीं एक यूजर्स ने लिखा, 'लग रहा है कि ये अभी भी पुष्पा किरदार में है'. एक यूजर ने लिखा कि, 'ये हमेशा से ही ऐसे थे.
सम्बंधित ख़बरें
प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की आज 166वीं जयंती
नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भारत की पहली दवा कंपनी बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक, प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की 166वीं जयंती आज मनाई जा रही है। उनका जन्म 2 अगस्त…
आसमान का सीना चीरने वाले राइट बंधु
मानव जाति ने सदियों से पक्षियों की तरह खुले आसमान में उड़ने का सपना देखा था। इस असंभव से प्रतीत होने वाले सपने को दो भाइयों की जिद और वैज्ञानिक सोच ने सच कर दिखाया। 22 मई 1906 उड्डयन विज्ञान (Aviation Science) के इतिहास…
पिज्जा के बदले 10,000 बिटकॉइन: एक ऐसा ऐतिहासिक लेन-देन जिसने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में ला दी क्रांति
आज जब भी हम डिजिटल मुद्राओं (क्रिप्टोकरेंसी) की बात करते हैं, तो अरबों डॉलर के बाजार का चित्र सामने आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी और प्रसिद्ध आभासी मुद्रा 'बिटकॉइन' (Bitcoin) का पहला वास्तविक…
भारत रत्न डी के कर्वे की जयंती पर उनसे जुड़ी खास बातें
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेताओं के सामने यह बात पूरी तरह साफ थी कि स्वाधीनता का असली मकसद तभी पूरा होगा जब समाज हर लिहाज से जागरूक होगा। जागरूकता के इस एजंडे में पहले दिन से सबसे बड़ा मुद्दा रहा महिलाओं…
