नेशनल ट्रैप शूटिंग में उत्तराखंड के दिग्विजय चौहान का स्वर्णिम निशाना
डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में बुधवार को ट्रैप निशानेबाजी की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड के दिग्विजय सिंह चौहान ने नेशनल सीनियर मास्टर पुरुष व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया।

डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में बुधवार को ट्रैप निशानेबाजी की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड के दिग्विजय सिंह चौहान ने नेशनल सीनियर मास्टर पुरुष व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया।
दिग्विजय ने फाइनल में 24 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। गुजरात के रोहित पांचाल 23 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक मिला। उत्तर प्रदेश के इकबाल नबी ने 19 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया। दिग्विजय ने क्वालीफिकेशन राउंड में 90 अंकों के साथ छठा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी।
पंजाब के मनशेर सिंह 109 अंकों के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहे, लेकिन फाइनल में छठे स्थान पर खिसक गए। महिला मास्टर व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में गुजरात की बीना आनंद पटेल ने 88 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। उत्तराखंड की रितु सिंह 86 अंकों के साथ दूसरे और गुजरात की भारती सिंह 82 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
ट्रैप सीटेड स्पर्धा में राजस्थान के सुशील कुमार मीणा ने 68 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के दीपक सैनी 67 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में केवल दो निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।
ट्रैप स्टैंडिंग (लोअर लिम्ब) पुरुष वर्ग में बिहार के अमरजीत गुप्ता ने 92 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। पंजाब के राजवीर सिंह सेखों 91 अंकों के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश के नदीम हुसैन 79 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
महिला ट्रैप स्टैंडिंग (लोअर लिम्ब) वर्ग में उत्तर प्रदेश की वर्षा चौधरी एकमात्र प्रतिभागी रहीं। उन्होंने 84 अंक हासिल कर स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
14 साल बाद भारत में लौटेगा थॉमस-उबेर कप, 2028 में होगी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी
बैडमिंटन विश्व महासंघ ने बुधवार को घोषणा की कि भारत 2028 में प्रतिष्ठित थॉमस एवं उबेर कप फाइनल्स की मेजबानी करेगा।
मोहम्मडन एससी पर राजस्थान यूनाइटेड का करारा प्रहार, 4-0 की बड़ी जीत से मचाई खलबली
राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने बुधवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग के मुकाबले में दूसरे हाफ में चार गोल दागकर कोलकाता के दिग्गज क्लब मोहम्मडन एससी को 4-0 से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद मोहम्मडन की टीम रेलीगेशन जोन (निचली लीग में खिसकने का खतरा) में पहुंच गई।
