सिंगापुर क्लासिक: सूरज चंद का शानदार प्रदर्शन, अंतिम आठ में बनाई जगह
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी सूरज चंद ने दूसरे दौर में बेंजामिन रैटक्लिफ को सीधे गेम में हराकर सिंगापुर क्लासिक के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी सूरज चंद ने दूसरे दौर में बेंजामिन रैटक्लिफ को सीधे गेम में हराकर सिंगापुर क्लासिक के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
छठी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने इस पीएसए चैलेंजर प्रतियोगिता में अपने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी को 11-6, 11-4, 11-4 से हराया। सूरज अगस्त में विश्व विश्वविद्यालय विजेता बने थे।
सूरज का सामना अब मलेशिया के विश्व में 60वें नंबर के खिलाड़ी संजय जीवा से होगा, जिन्होंने दूसरे दौर में ओम सेमवाल को 11-9, 11-9, 11-8 से हराया था।
महिला वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त तन्वी खन्ना, सान्या वत्स और रथिका सीलन दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
सम्बंधित ख़बरें
गांधीनगर में आज फिट इंडिया 'संडेज ऑन साइकिल' की 99वीं आवृत्ति: संविधान दिवस की थीम पर डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे शिरकत
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती हॉकी सीरीज
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।
परेरा की तूफानी पारी, जोर्डन की घातक गेंदबाजी से मुंबई ने डेजर्ट वाइपर्स को दी शिकस्त
कुसल परेरा के अर्धशतक और क्रिस जोर्डन के चार विकेट से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के पहले मैच में गत विजेता डेजर्स वाइपर्स को 52 रन से हराया।
जुरेल की बिजली जैसी फुर्ती, एक हाथ से लपका ऐसा कैच कि देखते रह गए सब
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
