राज गार्डन की जीत में सैफुल का तूफानी शतक
मैन ऑफ द मैच सैफुल (101) के तूफानी शतक से राज गार्डन ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में फायरबाल मास्टर्स के खिलाफ 38 रन से जीत दर्ज की।

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच सैफुल (101) के तूफानी शतक से राज गार्डन ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में फायरबाल मास्टर्स के खिलाफ 38 रन से जीत दर्ज की।
पांचवीं अधीर दुबे मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
आरडीएसओ स्टेडियम पर शनिवार को राज गार्डन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में चार विकेट पर 180 रन का विशाल स्कोर बनाया।
सैफुल ने मात्र 54 गेंदों पर 7 चौके व 8 छक्के से 101 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली। वही सैयद असीम ने 31 गेंदों पर 5 चौके व एक छक्के से 48 रन जोड़े। सैफुल व असीम ने तीसरे विकेट के लिए 111 रन की शतकीय साझेदारी की।
फायरबाल मास्टर्स से अजीम रहमान को दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में फायरबाल मास्टर्स लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 142 रन ही बना सका।
मदन ने 31, अजय कुमार लाल ने 36, गुरबिंदर सिंह ने 24 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। राज गार्डन से अजय द्विवेदी को तीन विकेट की सफलता मिली।
मोहम्मद शरीफ व जीशान अजहर ने लकी आटोमोबाइल को दिलाई जीत
मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शरीफ (नाबाद 53) व जीशान अजहर (नाबाद 41) की दमदार पारियों की बदौलत लकी आटोमोबाइल ने एक अन्य मैच में टीसीसी को सात विकेट से शिकस्त दी। आरडीएसओ स्टेडियम पर टीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 141 रन बनाए।
मध्य क्रम में इश्तियाक अहमद ने 33 गेंदों पर 5 चौके व एक छक्के से 46 रन की पारी खेली। जवाब में लकी आटोमोबाइल ने 16.5 ओवर में तीन विकेट पर 142 रन बनाकर मैच जीत लिया। मोहम्मद शरीफ ने 33 गेंदों पर 6 चौके व एक छक्के से नाबाद 53 रन और जीशान अजहर ने 35 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाकर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तेलंगाना तैयार, पीएम मोदी को सीएम रेड्डी ने दिया न्योता
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इन खेलों का आयोजन 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना में किया जाएगा।
पीएसपीबी और सीएजी की शानदार जीत, प्रतिद्वंद्वियों को किया हैरान
मैदान पर आक्रामक तेवर, गोल के लिए जबरदस्त संघर्ष और प्रतिद्वंद्वी टीम की रक्षापंक्ति को भेदने की लगातार कोशिशें।
क्रिकेट के अगले बड़े आयोजनों का शेड्यूल तय, भारत को मिली दोहरी मेजबानी
आईसीसी ने रविवार को 2035 तक होने वाले मुख्य पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की ‘विंडो’ को मंजूरी दे दी जिसके अंर्तगत भारत नौ से 28 अक्टूबर 2029 तक चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा जबकि 2031 में नौ अक्टूबर से 23 नवंबर तक होने वाले वनडे विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेगा।
अंकुर कपूर ने 35+ में जीते दोहरे खिताब, 65+ में दीपक व अजय युगल चैंपियन
अंकुर कपूर ने तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एकल व युगल दोनों वर्गो में खिताब अपने नाम किए। वहीं 65 वर्ष से अधिक युगल फाइनल में दीपक पाठक व अजय उपाध्याय की जोड़ी विजेता बनी।
