द इंडियन व्यू

पंजाब शेरनिज़ और बेंगलुरु थंडर्स ने 3-0 से अपने नाम की जीत

एकाना स्टेडियम में खेली जा रही विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में पंजाब शेरनिज़ और बेंगलुरु थंडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले 3-0 से जीत लिए। पंजाब ने हैदराबाद हैरियर्स को तीनों सेट में शिकस्त दी, जबकि बेंगलुरु ने राजस्थान क्वींस को हराकर जीत दर्ज की।

Prakhar
November 18, 2026
2 min read
पंजाब शेरनिज़ और बेंगलुरु थंडर्स ने 3-0 से अपने नाम की जीत

लखनऊ। एकाना स्टेडियम में खेली जा रही विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में पंजाब शेरनिज़ और बेंगलुरु थंडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले 3-0 से जीत लिए। पंजाब ने हैदराबाद हैरियर्स को तीनों सेट में शिकस्त दी, जबकि बेंगलुरु ने राजस्थान क्वींस को हराकर जीत दर्ज की।

पंजाब ने रोमांचक पहले सेट में मारी बाजी, बेंगलुरु ने तीसरे सेट में दिखाया दम

पंजाब शेरनिज़ और हैदराबाद हैरियर्स के बीच पहला सेट बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच आखिरी अंक तक कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन पंजाब ने 21-20 से सेट अपने नाम कर लिया।

इसके बाद पंजाब ने दूसरे सेट में 21-16 और तीसरे सेट में 21-15 से जीत दर्ज की। इस तरह पंजाब ने लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया। दूसरे और तीसरे सेट में पंजाब की टीम ने अपने आक्रामक खेल और मजबूत डिफेंस के दम पर हैदराबाद को वापसी का मौका नहीं दिया।

दूसरी ओर, बेंगलुरु थंडर्स ने राजस्थान क्वींस के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। पहले सेट में बेंगलुरु ने राजस्थान को महज सात पॉइंट पर रोकते हुए 21-7 से एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरे सेट में भी बेंगलुरु का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और टीम ने 21-15 से सेट जीत लिया।

हालांकि तीसरे सेट में राजस्थान ने जोरदार वापसी की और मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया। स्कोर 20-20 होने के बाद निर्णायक पॉइंट हासिल कर बेंगलुरु ने 21-20 से सेट जीत लिया। इस तरह बेंगलुरु थंडर्स ने भी लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गीता यूनिवर्सिटी की शानदार जीत, एसजीआरआरयू और आईआईएलएम का भी दिखा दम

नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 के दूसरे दिन गीता यूनिवर्सिटी, एसजीआरआरयू देहरादून और आईआईएलएम यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

संतोष सूरी की याद में मीडिया क्रिकेट गुरुवार से

त्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुवार से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संतोष सूरी की याद में इकाना मीडिया टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता में पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया और उपविजेता दूरदर्शन समेत छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव करेंगे।

पंजाब हॉकी लीग के तीसरे सीजन का आगाज, मनप्रीत, हार्दिक और दिलप्रीत बने ब्रांड एंबेसडर

भारतीय हॉकी के भविष्य को नई दिशा देने वाली पंजाब हॉकी लीग के तीसरे सीजन का आगाज कल यानी 19 नवंबर से यहां ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होगा।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के सामने फिर बेबस श्रीलंकाई बल्लेबाज, दूसरे टेस्ट में शिकंजा कसा

श्रीलंका के शीर्षक्रम के बल्लेबाज एक बार फिर तेज आक्रमण का सामना नहीं कर सके और पाकिस्तान ने दूसरे और आखिरी टेस्ट में बुधवार को अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली।