द इंडियन व्यू

संतोष सूरी की याद में मीडिया क्रिकेट गुरुवार से

त्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुवार से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संतोष सूरी की याद में इकाना मीडिया टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता में पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया और उपविजेता दूरदर्शन समेत छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव करेंगे।

Prakhar
November 18, 2026
1 min read
संतोष सूरी की याद में मीडिया क्रिकेट गुरुवार से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुवार से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संतोष सूरी की याद में इकाना मीडिया टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता में पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया और उपविजेता दूरदर्शन समेत छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव करेंगे।

आयोजन सचिव अनंत मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता में टाइण्स आफ इण्डिया, दूरदर्शन, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान और मान्यताप्राप्त एकादश की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों को दो पूलों में रखा गया है। हर पूल में लीग मैच होंगे।

पूल की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगे। फाइनल मुकाबला 26 नवम्बर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल जाएगा।

उद्घाटन मुकाबला मान्यताप्राप्त एकादश और अमर उजाला के बीच खेला जाएगा। बीस-बीस ओवर के मैच होंगे। यह प्रतियोगिता प्रख्यात खेल पत्रकार संतोष सूरी की याद में खेली जाएगी। संतो। सूरी की इसी वर्ष मार्च में अकस्मात मृत्यु हो गयी थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब शेरनिज़ और बेंगलुरु थंडर्स ने 3-0 से अपने नाम की जीत

एकाना स्टेडियम में खेली जा रही विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में पंजाब शेरनिज़ और बेंगलुरु थंडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले 3-0 से जीत लिए। पंजाब ने हैदराबाद हैरियर्स को तीनों सेट में शिकस्त दी, जबकि बेंगलुरु ने राजस्थान क्वींस को हराकर जीत दर्ज की।

गीता यूनिवर्सिटी की शानदार जीत, एसजीआरआरयू और आईआईएलएम का भी दिखा दम

नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 के दूसरे दिन गीता यूनिवर्सिटी, एसजीआरआरयू देहरादून और आईआईएलएम यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

पंजाब हॉकी लीग के तीसरे सीजन का आगाज, मनप्रीत, हार्दिक और दिलप्रीत बने ब्रांड एंबेसडर

भारतीय हॉकी के भविष्य को नई दिशा देने वाली पंजाब हॉकी लीग के तीसरे सीजन का आगाज कल यानी 19 नवंबर से यहां ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होगा।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के सामने फिर बेबस श्रीलंकाई बल्लेबाज, दूसरे टेस्ट में शिकंजा कसा

श्रीलंका के शीर्षक्रम के बल्लेबाज एक बार फिर तेज आक्रमण का सामना नहीं कर सके और पाकिस्तान ने दूसरे और आखिरी टेस्ट में बुधवार को अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली।