द इंडियन व्यू

खेल लीग को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की तैयारी, मंत्रालय ने गठित की समिति

खेल मंत्रालय ने भारत में ‘पेशेवर रूप से प्रबंधित और आर्थिक रूप से टिकाऊ’ खेल लीग पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने के लिए बुधवार को 14 सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसमें बीसीसीआई के सीईओ और आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन भी शामिल हैं।

Prakhar
November 18, 2026
2 min read
खेल लीग को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की तैयारी, मंत्रालय ने गठित की समिति

खेल मंत्रालय ने भारत में ‘पेशेवर रूप से प्रबंधित और आर्थिक रूप से टिकाऊ’ खेल लीग पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने के लिए बुधवार को 14 सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसमें बीसीसीआई के सीईओ और आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन भी शामिल हैं।

इस समिति में भारतीय ओलंपिक संघ के सीईओ रघुराम अय्यर भी शामिल हैं। समिति को मौजूदा पारिस्थितिकी तंत्र के सामने आने वाली बाधाओं का आकलन करने और प्राथमिकता वाले खेलों की पहचान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह समिति कॉरपोरेट पूंजी, फ्रेंचाइजी स्वामित्व, प्रायोजन, प्रसारण और डिजिटल अधिकार तथा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) वित्तपोषण को आकर्षित करने के उपायों की सिफारिश करेगी।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘देश में कई खेल लीग ने अलग-अलग स्तर की सफलता हासिल की है, लेकिन खेल और सामाजिक क्षमता वाले कई खेलों को अपने शुरुआती चरणों में व्यावसायिक व्यवहार्यता से जुड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ता है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘इसलिए यह समिति विभिन्न खेल लीग की स्थापना और निरंतरता को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों और बाधाओं की पहचान करने के लिए वर्तमान के खेल लीग पारिस्थितिकी तंत्र का आकलन करेगी।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘समिति प्राथमिकता वाले खेलों विशेषकर ओलंपिक खेल, महिला खेल, युवा खेल, स्वदेशी खेल और उभरते हुए खेल की पहचान करेगी ताकि उनकी खेल और व्यावसायिक क्षमता के अनुरूप उपयुक्त संचालन मॉडल की सिफारिश की जा सके।’’

इस समिति में खेल मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी कुणाल (संयुक्त सचिव, शासन) और विनील कृष्णा (संयुक्त सचिव, खेलो इंडिया) के अलावा जियोस्टार, सोनी नेटवर्क, दूरदर्शन और ज़ी नेटवर्क जैसे प्रमुख प्रसारकों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती हॉकी सीरीज

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।

परेरा की तूफानी पारी, जोर्डन की घातक गेंदबाजी से मुंबई ने डेजर्ट वाइपर्स को दी शिकस्त

कुसल परेरा के अर्धशतक और क्रिस जोर्डन के चार विकेट से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के पहले मैच में गत विजेता डेजर्स वाइपर्स को 52 रन से हराया।

जुरेल की बिजली जैसी फुर्ती, एक हाथ से लपका ऐसा कैच कि देखते रह गए सब

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।