द इंडियन व्यू

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को बड़ा झटका, लंबे समय तक रहेंगे क्रिकेट से दूर

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल के लिए चोट ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दाएं घुटने की समस्या दोबारा उभरने के कारण उन्हें सर्जरी करानी होगी। इस वजह से वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। बेथेल की चोट का असर न केवल इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय योजनाओं पर पड़ा है, बल्कि उनका आईपीएल 2027 में खेलने का सपना भी टूट गया है।

Prakhar
November 18, 2026
3 min read
इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को बड़ा झटका, लंबे समय तक रहेंगे क्रिकेट से दूर

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल के लिए चोट ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दाएं घुटने की समस्या दोबारा उभरने के कारण उन्हें सर्जरी करानी होगी। इस वजह से वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। बेथेल की चोट का असर न केवल इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय योजनाओं पर पड़ा है, बल्कि उनका आईपीएल 2027 में खेलने का सपना भी टूट गया है।

23 वर्षीय बेथेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी व्हाइट बॉल सीरीज में इंग्लैंड की टीम से जुड़ने वाले थे। इसके बाद उन्हें दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी जाना था। हालांकि, चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें इन दोनों दौरों से बाहर कर दिया गया है।

आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, बेथेल साल 2026 में ज्यादातर समय घुटने की समस्या से जूझते रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार जुलाई में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में वनडे मुकाबले में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए थे। इसके बाद से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नजर नहीं आए हैं।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि बेथेल के दाएं घुटने की इस सप्ताह सर्जरी होगी। इसके चलते उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर कर दिया गया है। उनकी वापसी कब तक होगी, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

बेथेल की चोट ने इंग्लैंड के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। टीम को फरवरी में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद मार्च में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मुकाबला होना है। ऐसे में देखना होगा कि युवा बल्लेबाज इन मुकाबलों तक फिटनेस हासिल कर पाते हैं या नहीं।

इंग्लैंड के लिए बेथेल की उपलब्धता इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2027 में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज और आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप में हिस्सा लेना है। इन बड़े टूर्नामेंटों से पहले उनका पूरी तरह फिट होना टीम के लिए अहम रहेगा।

घुटने की चोट का असर बेथेल के आईपीएल करियर पर भी पड़ा है। वह आगामी आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने उन्हें रिलीज किए जाने की पुष्टि की है।

बोबाट ने कहा कि बेथेल को रिलीज करना टीम के लिए बेहद मुश्किल फैसला था। यह निर्णय काफी भारी मन से लिया गया है। दुर्भाग्य से उनके घुटने की चोट दोबारा उभर आई है और फिलहाल उनकी वापसी, चोट से उबरने तथा रिहैबिलिटेशन की समय-सीमा को लेकर काफी अनिश्चितता बनी हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती हॉकी सीरीज

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।

परेरा की तूफानी पारी, जोर्डन की घातक गेंदबाजी से मुंबई ने डेजर्ट वाइपर्स को दी शिकस्त

कुसल परेरा के अर्धशतक और क्रिस जोर्डन के चार विकेट से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के पहले मैच में गत विजेता डेजर्स वाइपर्स को 52 रन से हराया।

जुरेल की बिजली जैसी फुर्ती, एक हाथ से लपका ऐसा कैच कि देखते रह गए सब

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।