द इंडियन व्यू

मैग्नस कार्लसन ने बीच मुकाबले छोड़ा क्लासिकल गेम, बिबिसारा को मिले पूरे अंक

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने यहां टोटल शतरंज विश्व चैम्पियनशिप टूर पायलट में उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कजाकिस्तान की ग्रैंडमास्टर बिबिसारा असाउबायेवा के खिलाफ दो दिवसीय मुकाबले के पहले चरण में अजेय बढ़त हासिल करने के बाद अपना फास्ट क्लासिक गेम नहीं खेला।

Prakhar
November 18, 2026
2 min read
मैग्नस कार्लसन ने बीच मुकाबले छोड़ा क्लासिकल गेम, बिबिसारा को मिले पूरे अंक

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने यहां टोटल शतरंज विश्व चैम्पियनशिप टूर पायलट में उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कजाकिस्तान की ग्रैंडमास्टर बिबिसारा असाउबायेवा के खिलाफ दो दिवसीय मुकाबले के पहले चरण में अजेय बढ़त हासिल करने के बाद अपना फास्ट क्लासिक गेम नहीं खेला।

खिताबी दौड़ से बाहर होने के बाद 17वें स्थान के लिए खेल रहे कार्लसन ने मंगलवार को बिबिसारा के खिलाफ चार में से तीन ब्लिट्ज गेम और दो रैपिड गेम जीतकर पहले ही 11 अंक की बढ़त बना ली थी।

कार्लसन ने फास्ट क्लासिक गेम से पहले आर्बिटर (अंपायर) से बात की और फिर बिबिसारा को अपने फैसले के बारे में बताए बिना वहां से चले गए। इस दौरान बिबिसारा नॉर्वे के खिलाड़ी का इंतजार करती रही।

इसके बाद बिबिसारा को फास्ट क्लासिक गेम के सभी आठ अंक दिए गए। इससे उनका कुल स्कोर 8.5 अंक हो गया, जबकि कार्लसन का स्कोर 11.5 था। दोनों ग्रैंडमास्टर बुधवार को एक बार फिर आमने-सामने होंगे जिससे इस मुकाबले के विजेता का फैसला होगा।

कार्लसन ने कहा, ‘‘मुझे लगा कि अब क्लासिकल गेम खेलने का कोई मतलब नहीं है। इस मैच से हटने का मतलब यही होगा कि आप उससे मिलने वाले अंक गंवा देंगे। अगर आप विश्व चैंपियनशिप का मुकाबला खेल रहे हों तो वहां अंक मायने रखते हैं।’’

फास्ट क्लासिक गेम में ड्रॉ या हार होने पर कार्लसन लगभग 17 वर्षों में पहली बार 2800 ईएलओ रेटिंग से नीचे फिसल जाते। कार्लसन की रेटिंग 2009 से 2800 से ऊपर बनी हुई है।

मौजूदा पायलट टूर्नामेंट में कार्लसन को फास्ट क्लासिक प्रारूप में संघर्ष करना पड़ा है। वह 10 फास्ट क्लासिक मैचों में नौ ड्रॉ और एक हार (आर्मेनिया के हाइक मार्टिरोस्यान से) के बाद वह अपने ग्रुप में पांचवें स्थान पर रहे, जिससे पिछले सप्ताह उनकी रेटिंग 21.8 कम हो गई।

उन्हें विश्व में नंबर एक रैंकिंग से हाथ धोना भी पड़ सकता है, जिस पर वह 15 वर्षों से अधिक समय से बने हुए हैं। इससे पहले दिन में कार्लसन ने कहा था कि वह क्लासिफिकेशन मैच में क्लासिकल गेम नहीं खेलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अजीब स्थिति है और मैं अधिक क्लासिकल गेम नहीं खेलना चाहता हूं।’’ आयोजकों ने इसकी पुष्टि नहीं की कि कार्लसन पर इस फैसले के लिए जुर्माना लगाया जाएगा या नहीं। अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हैंस नीमन ने हालांकि कार्लसन की इस फैसले के लिए आलोचना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती हॉकी सीरीज

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।

परेरा की तूफानी पारी, जोर्डन की घातक गेंदबाजी से मुंबई ने डेजर्ट वाइपर्स को दी शिकस्त

कुसल परेरा के अर्धशतक और क्रिस जोर्डन के चार विकेट से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के पहले मैच में गत विजेता डेजर्स वाइपर्स को 52 रन से हराया।

जुरेल की बिजली जैसी फुर्ती, एक हाथ से लपका ऐसा कैच कि देखते रह गए सब

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।