कुलदीप खास खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम को चाहिए था बल्लेबाज: सौरव गांगुली
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच सौरव गांगुली ने कहा कि कुलदीप यादव को बाहर करके उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल करना ‘बहुत मुश्किल’ फैसला था, लेकिन टीम को ‘संतुलन’ बनाने के लिए एक भारतीय बल्लेबाज की जरूरत थी।

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच सौरव गांगुली ने कहा कि कुलदीप यादव को बाहर करके उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल करना ‘बहुत मुश्किल’ फैसला था, लेकिन टीम को ‘संतुलन’ बनाने के लिए एक भारतीय बल्लेबाज की जरूरत थी।
गांगुली ने कहा, ‘‘यह मुश्किल सौदा था क्योंकि कुलदीप एक बहुत ही खास क्रिकेटर हैं। वह लंबे समय तक दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हुए थे लेकिन 10 टीमों के आईपीएल में संतुलन बनाना बेहद महत्वपूर्ण होता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम एक बल्लेबाज की तलाश में थे। हमें ऋषभ पंत के रूप में घरेलू बल्लेबाज मिला, जिन्होंने दिल्ली के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरी नजर में वह बेहतरीन क्रिकेटर हैं। लेकिन कुलदीप को बाहर करना बहुत मुश्किल फैसला था। अक्षर (पटेल) और आशुतोष को बाहर नहीं किया जा सकता था। वे हमारी टीम के महत्वपूर्ण अंग हैं।’’
दिल्ली में इस बार स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नहीं होंगे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अपनी राष्ट्रीय टीम से खेलने को प्राथमिकता दी है और इस कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें बाहर कर दिया।
गांगुली ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को छोड़ने और उन्हें बरकरार रखने के पीछे की सटीक सोच प्रक्रिया का पता लगाना बहुत मुश्किल है।
यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शन, फ्रेंचाइजी किसे महत्व देती है और फ्रेंचाइजी के अनुसार आईपीएल में मैच जीतने के लिए कौन सा खिलाड़ी काफी अच्छा है, इन सब बातों पर निर्भर करता है। साथ ही यह नीलामी में शामिल खिलाड़ियों पर भी निर्भर करता है।’’
उन्होंने अगले महीने होने वाली नीलामी के बारे में कहा, ‘‘यह छोटी नीलामी है, इसलिए फ्रेंचाइजी पिछले दो वर्षों के प्रदर्शन और अगले तीन वर्षों की अपनी जरूरतों को ध्यान में रखेगी। ऐसे में यह तय करने का कोई निश्चित नियम नहीं है कि यह सही है या वह गलत। यह भरोसे से जुड़ी बात है।’’
आईपीएल में मुख्य कोच के रूप में अपने पहले कार्यकाल को लेकर गांगुली ने कहा कि वह उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल में मुख्य कोच के तौर पर यह मेरा पहला अनुभव है। मैंने पिछले साल प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए यह भूमिका निभाई थी, लेकिन मैं बहुत उत्साहित हूं। आईपीएल बिल्कुल अलग चुनौती है।’’
सम्बंधित ख़बरें
गांधीनगर में आज फिट इंडिया 'संडेज ऑन साइकिल' की 99वीं आवृत्ति: संविधान दिवस की थीम पर डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे शिरकत
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती हॉकी सीरीज
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।
परेरा की तूफानी पारी, जोर्डन की घातक गेंदबाजी से मुंबई ने डेजर्ट वाइपर्स को दी शिकस्त
कुसल परेरा के अर्धशतक और क्रिस जोर्डन के चार विकेट से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के पहले मैच में गत विजेता डेजर्स वाइपर्स को 52 रन से हराया।
जुरेल की बिजली जैसी फुर्ती, एक हाथ से लपका ऐसा कैच कि देखते रह गए सब
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
