कंबाइंड हॉस्टल की एकतरफा जीत, जीएसटी चेन्नई को 7-0 से दी शिकस्त
फारवर्डो के आक्रामक खेल व रक्षापंक्ति से तालमेल भरे खेल की सहायता से कंबाइंड हॉस्टल ने 44वीं अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू प्राइज मनी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीएसटी चेन्नई के खिलाफ 7-0 से जीत दर्ज की।

लखनऊ। फारवर्डो के आक्रामक खेल व रक्षापंक्ति से तालमेल भरे खेल की सहायता से कंबाइंड हॉस्टल ने 44वीं अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू प्राइज मनी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीएसटी चेन्नई के खिलाफ 7-0 से जीत दर्ज की।
44वीं अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू प्राइज मनी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट
क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में अन्य मैचों में टाटा अकादमी व पीएसबी ने अपने-अपने मुकाबले जीते। कंबाइंड हॉस्टल ने जीएसटी चेन्नई पर पूरे समय दबाव बनाए रखा। टीम के फारवर्ड खिलाड़ियों ने जहां लगातार आक्रामक हमले किए, वहीं रक्षापंक्ति ने भी बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।
पूल डी के इस मुकाबले में कंबाइंड हॉस्टल की ओर से आतिफ राइनी ने नौवें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम का खाता खोला। हर्ष प्रताप सिंह ने 20वें मिनट में मैदानी गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद अजय यादव ने 24वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। प्रहलाद पांडेय ने 44वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त 4-0 कर दी।
दूसरे हाफ में भी कंबाइंड हॉस्टल का आक्रामक खेल जारी रहा। करन धानुक ने 50वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया, जबकि आतिफ राइनी ने 53वें मिनट में एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। टीम की ओर से अजय यादव ने 57वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा।
पूल ए में टाटा अकादमी ने पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए बीएसएफ को 3-2 से हराया। मुकाबले में बीएसएफ ने 10वें मिनट में दीपक कुमार के पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बढ़त बनाई। विल्सन एक्का ने 29वें मिनट में एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बीएसएफ को 2-0 से आगे कर दिया।
हालांकि, टाटा अकादमी ने हार नहीं मानी। मोहम्मद जावेद ने 25वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम की वापसी की शुरुआत की। इसके बाद करन कुमार ने 36वें मिनट में मैदानी गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया। अंतिम क्षणों में गंगा टोपनो ने 59वें मिनट में निर्णायक गोल कर टाटा अकादमी को जीत दिला दी।
पूल बी के एक अन्य मुकाबले में पीएसबी ने ईसीआर को 4-2 से पराजित किया। पीएसबी ने शुरुआती तीन क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाते हुए चार गोल दागे और मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तेलंगाना तैयार, पीएम मोदी को सीएम रेड्डी ने दिया न्योता
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इन खेलों का आयोजन 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना में किया जाएगा।
पीएसपीबी और सीएजी की शानदार जीत, प्रतिद्वंद्वियों को किया हैरान
मैदान पर आक्रामक तेवर, गोल के लिए जबरदस्त संघर्ष और प्रतिद्वंद्वी टीम की रक्षापंक्ति को भेदने की लगातार कोशिशें।
क्रिकेट के अगले बड़े आयोजनों का शेड्यूल तय, भारत को मिली दोहरी मेजबानी
आईसीसी ने रविवार को 2035 तक होने वाले मुख्य पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की ‘विंडो’ को मंजूरी दे दी जिसके अंर्तगत भारत नौ से 28 अक्टूबर 2029 तक चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा जबकि 2031 में नौ अक्टूबर से 23 नवंबर तक होने वाले वनडे विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेगा।
अंकुर कपूर ने 35+ में जीते दोहरे खिताब, 65+ में दीपक व अजय युगल चैंपियन
अंकुर कपूर ने तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एकल व युगल दोनों वर्गो में खिताब अपने नाम किए। वहीं 65 वर्ष से अधिक युगल फाइनल में दीपक पाठक व अजय उपाध्याय की जोड़ी विजेता बनी।
