द इंडियन व्यू

यूपी की जीत में भुवनेश्वर के तीन विकेट, जुयाल ने खेली आतिशी पारी

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के तीन विकेट से उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में चंडीगढ को 30 रन से हराया।

Prakhar
November 20, 2026
1 min read
यूपी की जीत में भुवनेश्वर के तीन विकेट, जुयाल ने खेली आतिशी पारी

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के तीन विकेट से उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में चंडीगढ को 30 रन से हराया।

यह चार मैचों में उप्र की दूसरी जीत थी और अब वह आठ अंक के साथ तालिका में छठे स्थान पर है। चंडीगढ आठ टीमों के समूह में सातवें स्थान पर है। जीत के लिये 191 रन के लक्ष्य के जवाब में चंडीगढ आठ विकेट पर 160 रन ही बना सका।

भुवनेश्वर ने मनन वोहरा (12) को सस्ते में आउट करने के बाद 19वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर भागमेंदर लाठेर और चिरागवीर ढींढसा को पवेलियन भेजा।

इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल ने सात चौकों और चार छक्कों से उत्तर प्रदेश को सात विकेट पर 190 रन तक पहुंचाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एससीआर ने सीएजी को हराकर जीता केडी सिंह बाबू हॉकी टूर्नामेंट का खिताब

साउथ सेंट्रल रेलवे (एससीआर) ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल मुकाबले में सीएजी को 3-1 से पराजित कर 44वीं केडी सिंह बाबू स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

खिताबी जंग में बेंगलुरु थंडर्स और हैदराबाद हैरियर्स की टक्कर कल

इकाना स्टेडियम में शनिवार को महिला प्रो वॉलीबाल लीग का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल में बेंगलुरु थंडर्स और हैदराबाद हैरियर्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की नजरें खिताब पर होंगी और दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

एमडीयू रोहतक, बुंदेलखंड, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी व सीजीसी की शानदार जीत

नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में एमडीयू रोहतक, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी और गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं सीजीसी यूनिवर्सिटी ने नमन वर्मा (81) और अभिषेक ठाकुर (51) की तूफानी पारियों के दम पर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को 175 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

पंजाब हॉकी लीग: घुमनहेड़ा राइजर्स की शानदार वापसी, नामधारी XI को 3-2 से हराया

घुमनहेड़ाराइजर्स ने पंजाब हॉकी लीग सीजन-3 के दूसरे दिन शानदार वापसी करते हुए नामधारी XI को 3-2 से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, सुरजीत हॉकी अकादमी और गवर्नमेंट हॉकी अकादमी, सोनीपत ने भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।