द इंडियन व्यू

एंड्रीवा ने सबालेंका को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मीरा एंड्रीवा ने अपने ग्रुप मैच में एरिना सबालेंका को सीधे सेटों में हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट की सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित की।

Prakhar
November 12, 2026
1 min read
एंड्रीवा ने सबालेंका को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मीरा एंड्रीवा ने अपने ग्रुप मैच में एरिना सबालेंका को सीधे सेटों में हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट की सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित की।

तीसरी वरीयता प्राप्त एंड्रीवा ने सबालेंका को 6-4, 6-0 से हराया। वह पहले सेट में सबालेंका से 1-4 से पिछड़ रही थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले 23 में से 20 अंक जीतकर 62 मिनट में जीत हासिल की और इस तरह से ग्रुप दो में शीर्ष स्थान हासिल किया।

एंड्रीवा ने राउंड रोबिन आधार पर होने वाले ग्रुप मैचों में अपने दोनों मैच जीते हैं। इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी खिलाड़ी का निर्धारण सबालेंका और एलिना स्वितोलिना के बीच होने वाले मैच से होगा।

सबालेंका ने अपने पहले मैच में कैरोलिना मुचोवा को सीधे सेटों में हराया था। शीर्ष आठ महिला खिलाड़ियों के बीच खेली जा रही इस प्रतियोगिता में स्वितोलिना को अपने पहले मैच में एंड्रीवा से 6-4, 6-0 से हार मिली, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने पहला सेट गंवाने के बाद मुचोवा को 3-6, 6-2, 6-2 से हराकर शानदार वापसी की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पहली बार वनडे में कप्तानी करेंगे श्रेयस, भारत की नजरें अजेय बढ़त पर

नियमित कप्तान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले चौथे वनडे में इस प्रारूप में कप्तानी के अपने पदार्पण पर विशेष छाप छोड़ना चाहेंगे जिसमें भारतीय टीम की निगाह श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।

सीफर्ट ने की भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ, परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में रहे सफल

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने गुरुवार को भारत के युवा तेज गेंदबाजी आक्रमण की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने परिस्थितियों से अच्छी तरह तालमेल बिठाया और एक इकाई के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

प्रज्ञाननंदा और अर्जुन ने ड्रॉ से शुरू किया अभियान, वैशाली को मिली हार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा और अर्जुन एरिगैसी ने यहां टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट की ‘फास्ट क्लासिकल’ प्रतियोगिता में दो-दो ड्रॉ के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

टेनिस के रोमांच के लिए तैयार बेंगलुरु, दिसंबर में होगा सितारों का जमावड़ा

वर्ल्ड टेनिस लीग का पांचवां सत्र 17 से 20 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित होगा। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय टेनिस सितारों के साथ भारत के शीर्ष और उभरते खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।