द इंडियन व्यू

टेनिस के रोमांच के लिए तैयार बेंगलुरु, दिसंबर में होगा सितारों का जमावड़ा

वर्ल्ड टेनिस लीग का पांचवां सत्र 17 से 20 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित होगा। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय टेनिस सितारों के साथ भारत के शीर्ष और उभरते खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

Prakhar
November 12, 2026
3 min read
टेनिस के रोमांच के लिए तैयार बेंगलुरु, दिसंबर में होगा सितारों का जमावड़ा

वर्ल्ड टेनिस लीग का पांचवां सत्र 17 से 20 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित होगा। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय टेनिस सितारों के साथ भारत के शीर्ष और उभरते खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन केएसएलटीए के एस.एम. कृष्णा टेनिस स्टेडियम में किया जाएगा।आइकोनिक स्पोर्ट्स एंड इवेंट्स द्वारा लाइसेंस प्राप्त और संचालित यह लीग अपने पांचवें सत्र में प्रवेश कर रही है।

आयोजकों के अनुसार, पिछले पांच सत्रों में इस लीग ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस के कई बड़े नामों को एक मंच पर लाकर भारतीय टेनिस प्रतियोगिताओं में अपनी अलग पहचान बनाई है।

पिछले सत्र में हिस्सा लेने वाले कई खिलाड़ी एक बार फिर डब्ल्यूटीएल में वापसी करेंगे। इनमें पाउला बडोसा, युकी भांबरी, सुमित नागल, दक्षिणेश्वर सुरेश, माया राजेश्वरन रेवती और श्रिवल्ली भामिदिपति शामिल हैं। इनके अलावा इस सत्र में स्थापित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं का मिश्रण देखने को मिलेगा।

वर्ल्ड टेनिस लीग सह-संस्थापक महेश भूपति ने कहा, “पिछला सत्र वर्ल्ड टेनिस लीग के लिए एक रोमांचक अध्याय रहा। इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं और भारतीय खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण देखने को मिला, जिन्होंने कुछ यादगार टेनिस मुकाबले पेश किए।

प्रशंसकों की प्रतिक्रिया और प्रतियोगिता के आसपास का उत्साह एक विशिष्ट वैश्विक टेनिस आयोजन तैयार करने के हमारे दृष्टिकोण को मजबूती देता है।” उन्होंने कहा, “पांचवें सत्र में प्रवेश करते हुए हमारा लक्ष्य इस गति को आगे बढ़ाना, लीग को नए दर्शकों तक पहुंचाना और प्रत्येक संस्करण के साथ इसका स्तर और ऊंचा करना है।”

लीग की सह-संस्थापक हेमाली शर्मा ने कहा, “हमें वर्ल्ड टेनिस लीग को फिर से बेंगलुरु लाकर बेहद खुशी हो रही है। इस शहर की खेल संस्कृति मजबूत है और यहां टेनिस के प्रशंसकों की अच्छी संख्या है। ऐसे में यह पांचवें सत्र के लिए एक शानदार आयोजन स्थल है।”

उन्होंने कहा, “इस बार भी प्रतियोगिता में कुछ बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ भारत की स्थापित और उभरती टेनिस प्रतिभाएं एक मंच पर आएंगी। हम प्रशंसकों को एक यादगार अनुभव देने के साथ-साथ भारत में टेनिस प्रतिभा की गहराई का जश्न मनाने और एक और रोमांचक सत्र के लिए शानदार खिलाड़ियों को एक साथ लाने के लिए उत्सुक हैं।”

आयोजकों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बढ़ती लोकप्रियता और भारत में मजबूत होते टेनिस ढांचे के बीच डब्ल्यूटीएल अंतरराष्ट्रीय टेनिस को भारतीय प्रशंसकों के करीब लाने का मंच बन रही है। साथ ही यह भारतीय उभरते खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी देती है। पांचवें सत्र के खिलाड़ियों और टीमों की पूरी सूची आने वाले दिनों में घोषित की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पहली बार वनडे में कप्तानी करेंगे श्रेयस, भारत की नजरें अजेय बढ़त पर

नियमित कप्तान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले चौथे वनडे में इस प्रारूप में कप्तानी के अपने पदार्पण पर विशेष छाप छोड़ना चाहेंगे जिसमें भारतीय टीम की निगाह श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।

सीफर्ट ने की भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ, परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में रहे सफल

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने गुरुवार को भारत के युवा तेज गेंदबाजी आक्रमण की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने परिस्थितियों से अच्छी तरह तालमेल बिठाया और एक इकाई के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

एंड्रीवा ने सबालेंका को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मीरा एंड्रीवा ने अपने ग्रुप मैच में एरिना सबालेंका को सीधे सेटों में हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट की सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित की।

प्रज्ञाननंदा और अर्जुन ने ड्रॉ से शुरू किया अभियान, वैशाली को मिली हार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा और अर्जुन एरिगैसी ने यहां टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट की ‘फास्ट क्लासिकल’ प्रतियोगिता में दो-दो ड्रॉ के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।