गति से ज्यादा अपने कौशल पर भरोसा, सीम मूवमेंट से बल्लेबाजों को चौंकाएंगे औकिब नबी
भारतीय तेज गेंदबाज औकिब नबी का मानना है कि अतिरिक्त गति के अपने फायदे हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला में अपनी छाप छोड़ने के लिए वह घरेलू स्तर पर पिछले कई वर्षों से हासिल किए गए अपने कौशल और सीम मूवमेंट पर अधिक भरोसा कर रहे हैं।

भारतीय तेज गेंदबाज औकिब नबी का मानना है कि अतिरिक्त गति के अपने फायदे हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला में अपनी छाप छोड़ने के लिए वह घरेलू स्तर पर पिछले कई वर्षों से हासिल किए गए अपने कौशल और सीम मूवमेंट पर अधिक भरोसा कर रहे हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर पदार्पण करने वाले नबी बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए हवा और पिच की गति पर निर्भर रहते हैं। वह लगभग 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे से पहले पत्रकारों से बात करते हुए नबी से पूछा गया कि क्या वह अपनी गति बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप अच्छी गति से गेंदबाजी करते हैं तो यह अच्छी बात है लेकिन मुझे अपने कौशल पर पूरा भरोसा है।
मैंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां मैं अपने कौशल के दम पर आया हूं। अगर आप अच्छी गति से गेंदबाजी करते हैं तो यह एक अतिरिक्त फायदा है। लेकिन मुझे अपने कौशल पर पूरा भरोसा है। घरेलू क्रिकेट में मैंने जो अच्छा प्रदर्शन किया है, वह यहां भी काम आ रहा है।’’
न्यूजीलैंड दौरे पर नबी को शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों को अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी करने का मौका मिला है। उन्होंने बृहस्पतिवार को भी अभ्यास सत्र के दौरान काफी पसीना बहाया।
नबी ने कहा, ‘‘मैं पहली बार न्यूजीलैंड में गेंदबाजी कर रहा हूं इसलिए यह थोड़ा अलग है। यहां आपको सीम मूवमेंट पर अधिक निर्भर रहना पड़ता है। क्योंकि शीर्ष स्तर के बल्लेबाज स्विंग अच्छी तरह से खेलते हैं। उन्होंने (गिल, कोहली और रोहित) मुझे यही बताया।’’
नबी ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे बताया कि अगर आप ‘स्क्रैम्बल सीम’ (गेंद को इस तरह छोड़ना कि सीम अनियमित रहे) का इस्तेमाल करते हैं या गेंद को पिच पर ज़ोर से पटकते हैं तो विकेट हासिल करने की ज्यादा संभावना होती है।’’
नबी को टेस्ट टीम में नहीं लिया गया है लेकिन वह टीम की तैयारी में मदद करने के लिए यहीं रुकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पहली बार वनडे में कप्तानी करेंगे श्रेयस, भारत की नजरें अजेय बढ़त पर
नियमित कप्तान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले चौथे वनडे में इस प्रारूप में कप्तानी के अपने पदार्पण पर विशेष छाप छोड़ना चाहेंगे जिसमें भारतीय टीम की निगाह श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।
सीफर्ट ने की भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ, परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में रहे सफल
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने गुरुवार को भारत के युवा तेज गेंदबाजी आक्रमण की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने परिस्थितियों से अच्छी तरह तालमेल बिठाया और एक इकाई के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
एंड्रीवा ने सबालेंका को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह
मीरा एंड्रीवा ने अपने ग्रुप मैच में एरिना सबालेंका को सीधे सेटों में हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट की सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित की।
प्रज्ञाननंदा और अर्जुन ने ड्रॉ से शुरू किया अभियान, वैशाली को मिली हार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा और अर्जुन एरिगैसी ने यहां टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट की ‘फास्ट क्लासिकल’ प्रतियोगिता में दो-दो ड्रॉ के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
