द इंडियन व्यू

8 साल के रिश्ते के बाद, रोनाल्डो और जॉर्जीना ने की सगाई

आखिरकार महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सगाई कर ही ली। गर्लफ्रेंड और पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिगेज के साथ उन्होंने सगाई की है। जॉर्जीना ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। Georgina Rodríguez (@georginagio)…

Ragwendra P Singh
August 12, 2025
2 min read
8 साल के रिश्ते के बाद, रोनाल्डो और जॉर्जीना ने की सगाई

आखिरकार महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सगाई कर ही ली। गर्लफ्रेंड और पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिगेज के साथ उन्होंने सगाई की है। जॉर्जीना ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

Georgina Rodríguez (@georginagio)

करीब 8 साल से दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दोनों के बच्चे भी हैं, लेकिन कभी दोनों की सगाई या शादी नहीं हुई थी, लेकिन अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना के साथ आधिकारिक तौर पर सगाई की है। यह कपल पिछले आठ सालों से रिलेशन में है और अब साथ मिलकर एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार है।

रोड्रिगेज ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अपने फैंस को यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर अपनी हीरे की अंगूठी दिखाते हुए साझा की। मॉडल-इन्फ्लुएंसर ने अपने हाथ में रिंग पहनी हुई तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा है कि वह इस जन्म ही नहीं, बल्कि अगले सभी जन्मों में उनसे प्यार करेंगी।

Georgina Rodríguez (@georginagio)

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हां, मैं करती हूं। इस जीवन में और अपने सभी जन्मों में।" ये तस्वीर उन्होंने रियाद से पोस्ट की है। रोनाल्डो और रोड्रिगेज पहली बार 2016 में मिले थे। इसके बाद से वे डेटिंग कर रहे हैं और दोनों के चार बच्चे भी हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं।

पुर्तगाल के मूल निवासी और उनकी प्रेमिका लगभग एक दशक से साथ हैं। मॉडल-इंटरनेट स्टार अक्सर मीडिया पोर्टल्स से बातचीत में रोनाल्डो के बारे में खुलकर बात करती रही हैं। इससे पहले वोग अरेबिया से बातचीत में जॉर्जीना ने खुलासा किया था, "ऐसा लगा जैसे हम एक-दूसरे को जिंदगी भर से जानते हों।

यह पहली नजर का प्यार था।" रोड्रिगेज की रोनाल्डो से पहली मुलाकात एक गुच्ची के स्टोर में हुई थी, जहां वह सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से रोड्रिगेज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करियर के प्रति बेहद सहायक रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।