द इंडियन व्यू

6 दिसंबर क्रिकेट स्टार्स डे : जडेजा, बुमराह समेत छह दिग्गज एक ही तारीख पर जन्मे

एक या दो नहीं, बल्कि आज 6 भारतीय प्लेयर्स का बर्थडे है। सभी इंटरनेशनल क्रिकेट खेले हैं। यहां तक कि कुछ खिलाड़ी तो आज भी इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का है।…

Ragwendra P Singh
December 6, 2025
2 min read

एक या दो नहीं, बल्कि आज 6 भारतीय प्लेयर्स का बर्थडे है। सभी इंटरनेशनल क्रिकेट खेले हैं। यहां तक कि कुछ खिलाड़ी तो आज भी इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का है।

रविंद्र जडेजा : रविंद्र जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को नावागाम खेड में हुआ था। जडेजा ने भारत के लिए अब तक 369 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वे उन खिलाड़ियों में हैं, जिनका बर्थडे 6 दिसंबर को होता है।

जसप्रीत बुमराह : जसप्रीत बुमराह भी उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिनका बर्थडे 6 दिसंबर को होता है। 1993 में वे 6 दिसंबर को अहमदाबाद में जन्मे थे। वे भारत के लिए 221 इंटरनेशनल मैच अब तक खेल चुके हैं।

साभार : गूगल

श्रेयस अय्यर : 138 इंटरनेशनल मैच खेल चुके श्रेयस अय्यर का जन्मदिन भी आज ही के दिन होता है। मुंबई में 6 दिसंबर 1994 को श्रेयस अय्यर का जन्म हुआ था।

करुण नायर : टेस्ट में तिहरा शतक जड़ चुके करुण नायर भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। वे 6 दिसंबर 1991 को राजस्थान के जोधपुर में जन्मे थे। हालांकि, वे कर्नाटक और विदर्भ के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेले हैं। वे भारत के लिए कुल 12 मैच खेले हैं।

आरपी सिंह : सिलेक्शन कमिटी के सदस्य आरपी सिंह भी उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका जन्मदिन 6 दिसंबर को होता है। 6 दिसंबर 1985 को यूपी के राय बरेली में उनका जन्म हुआ था। 82 इंटरनेशनल मैच वे भारत के लिए खेले हैं।

अंशुल कंबोज : हाल ही में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले अंशुल कंबोज का जन्मदिन भी 6 दिसंबर को होता है। हरियाणा के करनाल में जन्मे अंशुल कंबोज का जन्म 6 दिसंबर 2000 को हुआ था। वे एक ही टेस्ट अब तक खेले हैं। उन्हें एके47 कहा जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।

पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।