द इंडियन व्यू

33 मैचों के रोमांच को आवाज़ देंगे क्रिकेट के महारथी, आईसीसी ने ब्रॉडकास्ट टीम घोषित की

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 विश्व कप के लिए अपनी कमेंट्री और ब्रॉडकास्ट टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में दुनिया भर के कई पूर्व कप्तान, विश्व कप विजेता खिलाड़ी और अनुभवी कमेंटेटर शामिल हैं, जो टूर्नामेंट के…

Ragwendra P Singh
June 8, 2026
3 min read
33 मैचों के रोमांच को आवाज़ देंगे क्रिकेट के महारथी, आईसीसी ने ब्रॉडकास्ट टीम घोषित की

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 विश्व कप के लिए अपनी कमेंट्री और ब्रॉडकास्ट टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में दुनिया भर के कई पूर्व कप्तान, विश्व कप विजेता खिलाड़ी और अनुभवी कमेंटेटर शामिल हैं, जो टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों को बेहतरीन विश्लेषण और रोमांचक अनुभव देंगे।

आईसीसी द्वारा घोषित कमेंट्री पैनल में भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज, इंग्लैंड की तेज गेंदबाज ताश फरांट, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, न्यूजीलैंड की केटी मार्टिन, पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर, आयरलैंड की इसोबेल जॉयस, भारत की वेदा कृष्णमूर्ति और पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इस टीम में कई ऐसे सदस्य भी हैं, जो अपने-अपने देशों के लिए विश्व कप जीत चुके हैं। मेल जोन्स और जूलिया प्राइस ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं स्टेसी-एन किंग वेस्टइंडीज की उस टीम में शामिल थीं जिसने महिला टी20 विश्व कप जीता था। इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ियों ईसा गुहा और एबोनी रेनफोर्ड-ब्रेंट ने भी अपने देश को विश्व कप और टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

साभार : गूगल

पुरुष क्रिकेट के कुछ बड़े नाम भी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के दो बार के विश्व कप विजेता मैथ्यू हेडन, भारत के दिनेश कार्तिक और वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट शामिल हैं। इसके अलावा नासिर हुसैन, इयान बिशप और इयान स्मिथ जैसे अनुभवी कमेंटेटर भी टूर्नामेंट में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इन सभी ने क्रिकेट के कई ऐतिहासिक मुकाबलों में कमेंट्री की है और प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

आईसीसी ने प्रस्तोता और ब्रॉडकास्ट टीम में चार्ल्स डेगनॉल, नैटली जर्मनोस, एलन विल्किंस, लॉरा मैकगोल्ड्रिक, जतिन सप्रू, कैस नायडू, रौनक कपूर और अली मिशेल को भी शामिल किया है। ये सभी टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों तक खिलाड़ियों की कहानियां, मैचों का विश्लेषण और मैदान से जुड़ी खास जानकारियां पहुंचाएंगे।

महिला टी20 विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी जबकि फाइनल मैच 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। कुल 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी और पूरे टूर्नामेंट में 33 मैच खेले जाएंगे।

मिताली राज ने कहा कि इस बार सभी टीमों में शानदार प्रतिभा मौजूद है और कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने प्रदर्शन से टूर्नामेंट का रुख बदल सकते हैं। वहीं, ईसा गुहा ने कहा कि इंग्लैंड के सभी मेजबान शहर और मैदान इस बड़े आयोजन के लिए शानदार मंच प्रदान करेंगे।

पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि महिला क्रिकेट का स्तर पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुका है और यह टूर्नामेंट नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा। इयान बिशप का मानना है कि हर आईसीसी टूर्नामेंट यादगार पल देता है और इस बार भी प्रशंसकों को कई ऐतिहासिक क्षण देखने को मिलेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।