'3 महीने का क्रिकेट आसान नहीं होता', अश्विन ने आईपीएल से रिटायर होने के पीछे बताई ये वजह
आईपीएल 2026 में रविचंद्रन अश्विन खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. बीते 27 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया. अश्विन ने एक खास पोस्ट साझा किया. जिसमें उन्होंने बताया कि अब वह दुनिया की…

आईपीएल 2026 में रविचंद्रन अश्विन खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. बीते 27 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया. अश्विन ने एक खास पोस्ट साझा किया. जिसमें उन्होंने बताया कि अब वह दुनिया की अलग-अलग लीग में हिस्सा लेंगे. वहीं अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ऑफ स्पिनर ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी लीग में खेलकर वह थक जाते हैं.
आईपीएल से संन्यास पर बोले अश्विन
हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग को अलविदा कहने वाले रविचंद्रन अश्विन ने जमकर सुर्खियां बटोरीं. वह सीएसके का हिस्सा थे. खबरों की मानें तो वह फ्रेंचाइजी के भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं थे. इसलिए उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया.
बीते दिन अश्विन पहली बार रिटायरमेंट पर खुलकर बोले. अपने यूट्यूब चैनल पर 38 वर्षीय दिग्गज ने कहा कि तीन महीने का क्रिकेट आसान नहीं होता. उनका कहना था कि आईपीएल उनके लिए काफी थका देने वाला है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कही ये बात
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आईपीएल से अपने संन्यास को लेकर कहा,
"मैं सोच रहा था कि क्या मैं अगले साल आईपीएल खेल पाऊंगा. तीन महीने का आईपीएल मेरे लिए थोड़ा ज़्यादा है. यह थका देने वाला है. यही एक वजह है कि मैं एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी को देखकर दंग रह जाता हूं. जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आईपीएल खेलने की क्षमता कम होती जाती है. 3 महीने का क्रिकेट आसान नहीं होता. आपको सफर करना होता है, मैच खेलने होते हैं, और मैचों के बाद अपने शरीर को आराम देना होता है".
इन टी20 लीग का बन सकते हैं हिस्सा
आईपीएल से रिटायरमेंट लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन अब दुनिया की अलग-अलग लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट, साउथ अफ्रीका टी20 लीग, दुबई की इंटरनेशनल लीग टी20 जैसे टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. इन लीग में खेलने की बीसीसीआई की शर्त ये है कि खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में सक्रिय न हो.
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
