द इंडियन व्यू

बीसीसीआई : अध्यक्ष पर सस्पेंस बरकरार, 28 सितंबर को मुंबई में बैठक, कई बड़े पदों पर होंगे चुनाव

बीसीसीआई की आम सालाना बैठक 28 सितंबर को मुंबई में होगी, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष और आईपीएल अध्यक्ष सहित कई पदों के लिए चुनाव मुख्य एजेंडे में शामिल होंगे। साभार : गूगल इस महीने के आगाज में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी…

Ragwendra P Singh
September 6, 2025
2 min read
बीसीसीआई : अध्यक्ष पर सस्पेंस बरकरार, 28 सितंबर को मुंबई में बैठक, कई बड़े पदों पर होंगे चुनाव

बीसीसीआई की आम सालाना बैठक 28 सितंबर को मुंबई में होगी, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष और आईपीएल अध्यक्ष सहित कई पदों के लिए चुनाव मुख्य एजेंडे में शामिल होंगे।

साभार : गूगल

इस महीने के आगाज में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी के इस्तीफे के बाद से बीसीसीआई अध्यक्ष का पद खाली है, जबकि आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल के छह साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अनिवार्य ब्रेक (कूल-ऑफ अवधि) पर जाने की संभावना है।

चुनाव बीसीसीआई के सभी प्रमुख पदों के लिए होने हैं लेकिन यह प्रभावी रूप से केवल एक पद के लिए ही होना है क्योंकि अन्य पदों पर अधिकारियों के बरकरार रहने की संभावना है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने संयुक्त सचिव के रूप में दो साल और तीन महीने तथा सचिव के रूप में नौ महीने सहित कुल तीन साल पूरे कर लिए हैं, जिससे उनका पद पर बने रहना तय है। जय शाह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष का पद संभालने के बाद इस साल जनवरी में सैकिया को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया था।

अन्य अधिकारी जिनके पद पर बने रहने की संभावना है, उनमें रोहन गौंस देसाई और प्रभतेज भाटिया हैं। देसाई को इस साल मार्च में संयुक्त सचिव और भाटिया को जनवरी में सैकिया के साथ कोषाध्यक्ष चुना गया था। पहले बताया गया था कि जुलाई में 70 वर्ष के हो चुके बिन्नी सितंबर में होने वाली वार्षिक आम बैठक तक बीसीसीआई अध्यक्ष बने रहेंगे।

बिन्नी को अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इन नियमित मुद्दों के अलावा, वार्षिक आम बैठक का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों का एक नया समूह बनाना होगा जो अगले तीन वर्षों तक या आगामी खेल विधेयक के वर्तमान संविधान का स्थान लेने तक भारतीय क्रिकेट का संचालन करेंगे।

यह स्पष्ट नहीं है कि छह महीने में खेल विधेयक लागू होने के बाद बीसीसीआई नए चुनाव कराएगा या नहीं, लेकिन फिलहाल बीसीसीआई ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुमोदित लोढ़ा समिति द्वारा अनुशंसित संविधान का पालन करने का निर्णय लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।